यूपी के गोरखपुर ने Guinness World Record में दर्ज कराया नाम, यहां जानें वजह

Last Updated: Jun 15, 2026, 14:55 IST

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर ने हाल ही में Guinness World Record में अपना नाम दर्ज कराया है। शहर ने नया कीर्तिमान रचते हुए वैश्विक स्तर पर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इस लेख में हम रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानेंगे।

गोरखपुर ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड
गोरखपुर ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश को प्रगति का प्रदेश कहा जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर ने Guinness World Record में अपना नाम दर्ज कराया है। खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड आधुनिक दुनिया से जुड़े Artificial Intelligence के क्षेत्र में बनाया गया है, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को प्रमाण पत्र सौंंपा गया है। इस लेख में हम इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानेंगे।

एआई फॉर ऑल अवेयरनेस प्रोग्राम ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में एआई फॉर ऑल अवेयरनेस प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की गई थी। इस समय सीमा में 764187 ऑनलाइन पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिससे नया विश्व रिकॉर्ड बना है। इस प्रोग्राम को महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ-साथ अन्य संस्थानों के सहयोग से शुरू किया गया था।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण में मिला प्रमाण पत्र

प्रोग्राम द्वारा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए जाने के बाद गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि रहे ऋषि नाथ ने सीएम योगी और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को गिनीज बुक रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने यह प्रमाण पत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण के कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।

5 लाख पंजीकरण का रखा गया था लक्ष्य 

महाराणा प्रताप इंस्टीटयूट द्वारा इस एआई कार्यक्रम के तहत 5 लाख पंजीकरण का लक्ष्य तय किया गया था। हालांकि, इसकी निर्धारित तिथि 9 अप्रैल तक 7 लाख से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो गए, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया। 

ये अन्य इंस्टीट्यूट रहे शामिल

एआई फॉर ऑल अवेयरनेस प्रोग्राम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय, एमपी पॉलिटेक्निक, आईटीएम गीडा, बीआईटी गीडा का भी सहयोग रहा। 

एआई प्रोग्राम में क्या-क्या रहा शामिल 

एआई प्रोग्राम के तहत जेनरेटिव एआई, प्रोम्पटिंग, साइबर हाइजीन, पासवर्ड, ओटीपी सेफ्टी, डिजिटल प्रैक्टिस और एआई से जुड़े अन्य महत्त्वपूर्ण टर्म से लोगों को परिचित कराया गया।

गोरखपुर का परिचय 

गोरखपुर पूर्वांचल का प्रमुख शहर है और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला कहा जाता है। इसका नाम नाथ संप्रदाय के सिद्ध संत बाबा गोरखनाथ के नाम पर रखा गया है। शहर का संबंध महात्मा बुद्ध से भी रहा था। उन्होंने अपने राजसी वस्त्रों का त्याग इसी शहर के पास ही किया था। इसके साथ ही शहर का संबंध संत कबीर दास से भी रहा है, जिन्होंने मघर में अपने प्राण त्यागे थे।

यह आज संत कबीर जिले का नाम से जाना जाता है, जो कि गोरखपुर के पास है। वहीं, 4 फरवरी, 1922 का प्रसिद्ध चौरी-चौरा नामक स्थान भी गोरखपुर में है, जहां क्रांतिकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी थी, जिसके बाद महात्मा गांधी ने असहोयग आंदोलन वापस ले लिया था।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 15, 2026, 14:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News