This is an archived article last updated on Feb 7, 2025. The information may be outdated.

Happy Rose Day Shayari 2025: इस Rose Day अपनों को भेजें ये खूबसूरत शायरियां

Last Updated: Feb 7, 2025, 17:08 IST

Happy Rose Day Shayari 2025: रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से रोज डे पर कुछ खूबसूरत शायरियां दी गई हैं, जिसे आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं।   

रोज डे 2025 पर शायरियां
रोज डे 2025 पर शायरियां

Happy Rose Day Shayari 2025: रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है। इसके साथ ही यह वैलेंटाइन वीक की पहली कड़ी होती है। यह दिन प्रेम, दोस्ती और भावनाओं के इजहार का प्रतीक है, जब लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपने प्यार और सम्मान को प्रकट करते हैं। गुलाब सिर्फ फूल तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भावनाएं जुड़ी होती हैं। इसके अलग-अलग रंगों का अलग-अलग अर्थ होता है:

-लाल गुलाब – सच्चे प्रेम और रोमांस का प्रतीक

-पीला गुलाब – दोस्ती और खुशी का संकेत

-गुलाबी गुलाब – प्रशंसा और कोमल भावनाएं

-सफेद गुलाब – शांति और नए संबंधों की शुरुआत

-ऑरेंज गुलाब – जोश और ऊर्जा का प्रतीक

रोज डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही नहीं है, बल्कि दोस्तों, परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के साथ भी मनाया जाता है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि भावनाओं को व्यक्त करना जरूरी होता है, चाहे वह प्रेम हो, दोस्ती हो या आभार।

Happy Rose Day Shayari 2025: रोज डे पर खूबसूरत शायरियां 

-गुलाब की खुशबू से महकता रहे दिन तुम्हारा,
प्यार भरे रिश्तों से सजा रहे संसार तुम्हारा।
रोज डे पर यही दुआ है हमारी,
खुशियों से भरा रहे जीवन तुम्हारा।
Happy Rose Day 2025!

-फूलों जैसी हंसी हो, गुलाबों जैसी खुशबू,
हर दिन तुम्हारा खिले, प्यार की हो जुस्तजू।
रोज डे के इस खास मौके पर,
दिल से निकली दुआ बस यही है।
रोज डे मुबारक!

-गुलाब की तरह खिला रहे रिश्ता हमारा,
खुशबू की तरह महकता रहे साथ तुम्हारा।
दूर रहकर भी तुम दिल के करीब हो,
बस यही एहसास रहे हर रोज हमारा।
Happy Rose Day

-सिर्फ फूलों में नहीं, दिलों में भी गुलाब खिलते हैं,
प्यार के मौसम में ही नहीं, हर रिश्ते में महकते हैं।
ये गुलाब आपके लिए, दिल से भेज रहे हैं,
खुश रहें सदा, यही दुआ कर रहे हैं।
हैप्पी रोज डे 2025!

 

-आपका और मेरा रिश्ता फूलों से अधिक है

क्योंकि, फूलों की खुशबू एक दिन चली जाएगी,

लेकिन आपकी और हमारी बातों की खुशबू सदा रहेगी। 

हैप्पी रोज डे 2025

 

-फूलों से अधिक तुम प्यारे हो

खुशियों को तुम संसार हमारे हो

हैप्पी रोज डे 2025।

 

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 7, 2025, 16:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News