भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में यदि सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। भारत का यह राज्य अपनी सरस संस्कृति, अनूठी परंपराएं और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है।
देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग ऊंचे स्थान हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में भी एक ऊंचा स्थान है, जो कि राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी है। कौन-सी है यह चोटी और किस जिले में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः एशिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें
देश का सबसे बड़ा राज्य
राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। साल 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक, इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है, जो कि देशभर में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही राजस्थान अपने यहां के किले और राजमहलों के लिए भी जाना जाता है। विदेश से आने वाले कई सैलानी राजस्थान घूमने के लिए पहुंचते हैं।
राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी
राजस्थान की सबसे बड़ी चोटी की बात करें, तो वह गुरू शिखर है। यह चोटी अरबुदा पहाड़ों में स्थित एक चोटी है, जो कि अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊंचा शिखर है।
किस जिले में है सबसे ऊंची चोटी
राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी सिरोही जिले में है। इस जिले में आपको राजस्थान की कई ऊंची चोटियां देखने को मिल जाएंगी, जिसमें से एक गुरू शिखर सबसे ऊंची चोटी है।
कितनी ऊंची है चोटी
राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी की बात करें, तो इसकी ऊंचाई 1722 मीटर यानि कि 5649.60 मीट फीट है। यह माउंट आबू से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है।
चोटी पर बना हुआ है मंदिर
इस चोटी पर एक मंदिर भी बना हुआ है, जो कि भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय को समर्पित है। इस वजह से चोटी का नाम गुरू शिखर रखा गया है, जिसका मतलब गुरू का शिखर है।
सिरोही जिले का परिचय
राजस्थान का सिरोही जिला एक पर्वतीय और सीमावर्ती जिला है। राजस्थान का यह जिला पहले बड़ी रियासत हुआ करती थी, लेकिन आजादी के बाद यह एक छोटे जिले के रूप में सिमट कर रह गई। इसका अधिकांश भाग जालौर और पाली जिले में चला गया। यह जिला शुरुआत में मौर्य, क्षत्रिय, हूण, परमार, राठौर और गुहिलों के अधीन रहा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation