This is an archived article last updated on Oct 31, 2023. The information may be outdated.

भारत की पहली सोलर सिटी कौन-सी है, जानें

Last Updated: Oct 31, 2023, 14:28 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें 4000 से अधिक शहर हैं। हर शहर की अपनी विशेषता है। कुछ शहरों को अपनी विशेषताओं की वजह से विशेष पहचान भी मिली है। ऐसे में कुछ शहर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब भी हुए हैं। इन्हीं में से एक शहर ऐसा भी है, जो कि भारत के पहली सोलर सिटी के रूप में जाना जाता है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

भारत की पहली सोलर सिटी
भारत की पहली सोलर सिटी

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। वर्तमान में भारत में 4000 से अधिक शहर हैं और हर शहर की अपनी विशेषता है। कुछ शहरों को अपने खान-पान की वजह से पहचान मिली है, तो कुछ शहरों को अपने यहां की संस्कृति और अनूठी परंपराओं की वजह से नई पहचान मिली है।

वहीं, कुछ शहर ऐसे भी हैं, जो कि अपने यहां होने वाले विकास की वजह से भी देश-दुनिया में पहचान बनाने में सफल हुए हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जो कि भारत की पहली सोलर सिटी है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

पढ़ेंः भारत के पांच घनी आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें



भारत की पहली सोलर सिटी 

अब सवाल है कि आखिर भारत की पहली सोलर सिटी कौन-सी है। आपको बता दें कि देश का दिल कहे जाने वाले राज्य यानि मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित सांची शहर देश की पहला सोलर सिटी बन गया है। हाल ही में यहां पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है।

 

क्यों कहा जाता है सोलर सिटी

अब सवाल यह है कि आखिर सांची को ही सोलर सिटी क्यों कहा गया है, तो आपको बता दें कि सांची के पास नागौर में एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। वहीं, यहां खुले आसमान के नीचे कई सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे कुल 3 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा यहां के रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तरों की छतों पर भी सोलर प्लांट लगाए गए हैं। साथ ही स्ट्रीट लाइट को भी सोलर पैनल से जोड़ा गया है, जिससे सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जा सके। 

 

10 हजार लोगों ने लिया है संकल्प

सांची में करीब 10 हजार लोगों ने सौर उर्जा का इस्तेमाल करने का भी संकल्प लिया है। यहां लोगों ने अपने घरों की छत पर भी सोलर पैलन लगवाए हैं, जिससे घर में बिजली के लिए अन्य स्रोत पर निर्भरता कम हो और सौर ऊर्जा से जरूरत पूरी हो सके। 

 

यूनेस्को की सूची में है सांची

सांची विश्व धरोहर स्थलों की सूची के तहत यूनेस्को की सूची में है, जो कि अपने यहां के स्तूपों और अन्य एतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाती है। यहां हजारों साल पुराने स्तूपों को देखा जा सकता है। 

 

पढ़ेंः भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव कौन-सा है, पढ़ें

पढ़ेंः एशिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 31, 2023, 14:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News