भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। क्योंकि, यहां की संस्कृति, अनूठी परंपराएं और भाषाओं का मिश्रण भारत को विविध बनाने का काम करता है। यहां अलग-अलग धर्मों के लोग आपस में मिलकर रहते हैं, जिससे एक विविध भारत का निर्माण होता है।
वहीं, यदि कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें, तो देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 4000 से भी अधिक शहर हैं। इन शहरों का अपना भौगोलिक क्षेत्र होने के साथ-साथ अपनी विशेष पहचान है।
शहरों को विशेष पहचान मिलने की वजह से वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान को स्थापित करने में मदद मिली है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में किस शहर को Boston of India भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है 'पहलवानों का शहर', जानें
किस शहर को कहा जाता है Boston of India
भारत में अलग-अलग शहर हैं, लेकिन इनमें से एक शहर ऐसा भी है, जिसे Boston of India के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर को हम Boston of India के नाम से भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है Boston of India
अब सवाल है कि आखिर भारत के इस शहर को ही Boston of India क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि शहर की अर्थव्यवस्था, प्रशासन और विकास के कारण शहर को बॉस्टन नाम दिया गया है। यहां पर प्रमुख रूप से कपड़ा उद्योग फैला हुआ है, जो कि ग्रेट ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर की तर्ज पर है।
ऐसे में इस शहर को भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। यहां सूती कपड़ों का उद्योग प्रमुख रूप से होता है। वहीं, यह शहर यूएसए के बॉस्टन की तरह सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है।
अहमदाबाद का परिचय
अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा नगर है। यह शहर साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ शहर है और गुजरात की राजधानी गांधीनगर होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। आपको बता दें कि अहमदाबाद को पहले अशावल के नाम से जाना जाता था।
इस शहर के नाम की बात करें, तो इस शहर का नाम सुल्तान अहमद शाह के नाम पर पड़ा था। साबरमती नदी अहमदाबाद शहर को दो भागों में बांटती है, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी अहमदाबाद है।
पढ़ेंः एशिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें
पढ़ेंः भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव कौन-सा है, पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation