This is an archived article last updated on Aug 8, 2024. The information may be outdated.

India vs Germany Semi Final Olympic 2024: कांस्य पदक मैच के लिए भारत-स्पेन के बीच होगा मुकाबला, जर्मनी फाइनल में

Last Updated: Aug 8, 2024, 18:53 IST

India vs Germany Semi Final Olympic 2024: भारत और जर्मनी हाफ-टाइम  के बाद 2-2 से बराबरी के स्कोर पर है. जर्मनी के लिए गोंज़ालो पेइलट और क्रिस्टोफर रुएहर ने गोल किए, जबकि भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा. लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक के करीब पहुंचने के लिए भारतीय हॉकी टीम ने अद्भुत साहस दिखाया है और मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ अपने मौके को मजबूत मान रही है. यहां आप दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आकड़ें देख सकते है.      

India vs Germany भारत बनाम जर्मनी हॉकी: हेड-टू-हेड
India vs Germany भारत बनाम जर्मनी हॉकी: हेड-टू-हेड

भारत और जर्मनी हाफ-टाइम  के बाद 2-2 से बराबरी के स्कोर पर है. जर्मनी के लिए गोंज़ालो पेइलट और क्रिस्टोफर रुएहर ने गोल किए, जबकि भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा. लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक के करीब पहुंचने के लिए भारतीय हॉकी टीम ने अद्भुत साहस दिखाया है और मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ अपने मौके को मजबूत मान रही है. यहां आप दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आकड़ें देख सकते है. भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.

लेटेस्ट अपडेट: स्कोर- 2-3

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लग गया है, जिस कारण वह जर्मनी में खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. अमित टीम के सबसे अनुभवी डिफेंडर हैं, जिस कारण टीम का डिफेन्स कमजोर हो सकता है. टोक्यो ओलंपिक्स के ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में 16 खिलाड़ियों की बजाय 15 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना पड़ेगा.    

यह भी देखें:

Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट 

 Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा कब दिखेंगे एक्शन में, क्या है पूरा एथलेटिक्स शेड्यूल देखें यहां

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया:

गोलीकीपर पीआर श्रीजेश ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक-के-बाद-एक शूटआउट में दो प्रयासों को बचाते हुए भारत को 4-2 जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को लगातार दूसरी बार ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया. बता दें की इसी मैच के दौरान अमित को रेड कार्ड दिखाया गया था.         

रोहिदास को रेड कार्ड क्यों मिला?

31 वर्षीय अमित रोहिदास को मैच के दूसरे क्वार्टर में ब्रिटिश फॉरवर्ड विल कैलन के चेहरे के पास से स्टिक घुमाते हुए देखा गया. ऑन-फील्ड अंपायर ने इस घटना को इतना गंभीर नहीं माना कि रेड कार्ड दिखाया जाए, लेकिन वीडियो रेफरल के बाद रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर भेज दिया गया. 

इसके बाद, भारत को 40 मिनट से अधिक समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. हालांकि, हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने अच्छा खेल दिखाया. खासकर पीआर श्रीजेश के गोलपोस्ट पर मौजूद होने की वजह से, मैच शूटआउट तक गया और भारत ने जीत दर्ज की.

कब है सेमी फाइनल मैच:

Paris Olympics Hockey Semi final Schedule: हॉकी पुरुष टूर्नामेंट सेमी-फ़ाइनल आज रात 10:30 बजे खेला जायेगा. जिसका सीधा प्रसारण आप जिओ सिनेमा पर देख सकते है- 

                                                                                                पेरिस ओलंपिक्स 2024

टूर्नामेंट

पुरुष हॉकी टूर्नामेंट 

मैच 

सेमी-फ़ाइनल

दिनांक 

06 अगस्त 2024 

समय

रात 10:30 बजे

India vs Germany भारत बनाम जर्मनी हॉकी: हेड-टू-हेड

यहां आप दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आकड़ें देख सकते है-

मैच 

18

भारत जीता 

8

जर्मनी जीता 

6

ड्रॉ

4

भारत के गोल 

41

जर्मनी के गोल

37

यह भी देखें: Paris 2024 Olympics Medal Tally: किस देश ने जीते सर्वाधिक पदक, किसके नाम सर्वाधिक गोल्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

Paris 2024 Olympics hockey: हाल के प्रमुख मुकाबले:

  • टोक्यो ओलंपिक्स कांस्य पदक मैच: भारत ने 5-4 से जीत दर्ज की, जिसमें श्रीजेश ने आखिरी पलों में महत्वपूर्ण स्टॉप किया.
  • पिछले छह मुकाबले: भारत ने पांच में जीत दर्ज की.
  • एफआईएच प्रो लीग: जर्मनी ने हाल ही में 3-2 से भारत को मात दी.

रोहिदास की जगह कौन?

रोहिदास की अनुपस्थिति भारतीय डिफेंस, पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग-फ्लिकर्स के विकल्प और रोलिंग सब्स्टीट्यूशंस को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी. कुल मिलकर उनकी कमी टीम पर भारी पड़ सकती है. पेनल्टी-कॉर्नर डिफेंस में रोहिदास को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में से एक माना जाता है, और उनकी अनुपस्थिति भारतीय कोच क्रेग फुल्टन को जर्मनी के खिलाफ भारत की शॉर्ट-कॉर्नर रणनीति में बदलाव करने के लिए मजबूर करेगी.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 8, 2024, 18:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News