उत्तरी अमेरिका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

May 2, 2018, 16:27 IST

उत्तर अमेरिका, पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस लेख में हमने उत्तरी अमेरिका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

Important Geographical Facts about North America HN
Important Geographical Facts about North America HN

उत्तर अमेरिका, पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका नाम अमेरिगो वेस्पुक्की के नाम पर रखा गया है।

उत्तरी अमेरिका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

1. यह उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है।

2. इस महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से में कई द्वीप समूह हैं, जिन्हें 'वेस्टर्न आइलैंड ग्रुप' या 'वेस्टइंडीज' कहा जाता है।

3. यह पनामा के स्थलडमरूमध्य (इस्तामस) इसे दक्षिण अमेरिका से जोडती है।

4. बेरिंग की जलसंधि इस महाद्वीप को एशिया महाद्वीप से अलग करती है।

5. संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा के बीच 490 उत्तरी अक्षांश सीमा रेखा बनती है।

6. ग्रेट लेक और सेंट लॉरेंस नदी संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा रेखा के रूप में कार्य करती है।

7. यह महाद्वीप पांच भौगोलिक क्षेत्रों के बीच में में स्थित है- कनाडाई शील्ड; एपलाचियन पर्वत; अटलांटिक तटीय मैदान; आंतरिक लोलैंड्स; और उत्तरी अमेरिकी कॉर्डिलेरा।

ऑस्ट्रेलिया से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

8. माउंट मैकेंज़ी उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा शिखर है, जो अलास्का में स्थित है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

9. प्रमुख नदियाँ: फ्रैज़र नदी, मैकेंज़ी नदी, चर्चिल नदी, सेंट लॉरेंस नदी, मिसिसिपी नदी, मिसौरी नदी, लाल नदी, रियो ग्रांडे नदी, कोलोराडो नदी, कोलंबिया नदी, युकोन नदी, ओहियो नदी और अरकंसास नदी।

10. प्रमुख झील: ग्रेट बेयर झील, ग्रेट स्लेव झील, अथबास्का झील, रेंडियर झील, विनीपेग झील, सुपीरियर झील, हूरॉन झील, मिशिगन झील, एरी झील और ओन्टारियो झील।

11. झील सुपीरियर, विश्व का सबसे बड़ा ताज़े पानी का झील है।

12. प्रमुख झरना (जल-प्रपात): योसेमेट फॉल्स, मल्टीनोमा फॉल्स, हावसु फॉल्स, मैकवे फॉल्स, स्नोक्वाल्मीन फॉल्स, हॉर्सेशो फॉल्स, नायाग्रा फॉल्स, पलाउस फॉल्स, बर्नी फॉल्स, कैटरस्किल फॉल्स, अमेरिकन फॉल्स, अपर व्हाइट-वॉटर फॉल्स, शोसोहन फॉल्स, ब्राइडलवेइल फॉल्स, क्रैब्री फॉल्स , वर्नल फॉल्स, अलामेरे फॉल्स, येलोस्टोन फॉल्स, कम्बरलैंड फॉल्स, ताहक्वमेनन फॉल्स, नेवादा फॉल्स, रूबी फॉल्स, लैटौरेल फॉल्स, यूनियन फॉल्स, टर्नर फॉल्स, मिनर्स फॉल्स, ट्रिपल फॉल्स, बैश बिश फॉल्स, रिबन फॉल्स, स्लाइडिंग फॉल्स और ताकाका फॉल्स।

13. विश्व प्रसिद्ध नायाग्रा फॉल्स, एरी झील और ओन्टारियो झील के बीच स्थित है। यह तीन झरनो जैसे होर्सेशो फॉल, अमेरिकन फॉल्स और ब्राइडल व्हील फॉल्स से मिल कर बना है।

14. कोलोराडो की पठार उत्तरी अमेरिका में स्थित है। इसे कोलोराडो नदी और ग्रैंड कैन्यन दो भागो में विभाजित करते हैं।

15. फ्लोरिडा के जलसंधि उत्तरी अमेरिका का प्रसिद्ध जलसंधि है। यह अटलांटिक महासागर कोमेक्सिको की खाड़ी से जोड़ता है।

अंटार्कटिका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

16. जलवायु: यहाँ जलवायु और वनस्पति में बहुत विविधता पाई जाती है और विश्व के लगभग सभी जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं। उत्तर में आर्कटिक टुंड्रा (ग्रीनलैंड, यूकौन (कनाडा)), विविध प्रकार के वन (रॉकी पर्वत, अप्पालचियन पर्वत और द थ्री मदर), रेगिस्तान (पिनाकाटे, ज़ोना डैल सिलेन्सियो), मैदान (विशाल मैदान (ग्रेट प्लेन्स), शायर लौगूनेरा, वायुशिफ (लुईज़ियाना, टबास्को इत्यादि) जैसे जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं।

17. न्यूफाउंडलैंड के पास ग्रांड बैंक और नोवा स्कोटिया के पास जॉर्जेस बैंक, उत्तरी अमेरिका में व्यापक मछली पकड़ने के मैदान हैं।

18. प्रमुख खाद्य फसल: गेहूं और मक्का

19. प्रमुख नकदी फसल: कपास

20. उत्तरी अमेरिका में समशीतोष्ण जलवायु वाले घास का मैदान पाए जाते है जिसको 'प्रेयरी' कहा जाता है। मक्का को कॉर्न कहा जाता है। इसे 'कॉर्न बेल्ट' भी कहा जाता है।

अफ्रीका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

21. क्यूबा गन्ना का प्रमुख उत्पादक है और इसलिए इसे 'चीनी की कटोरी' कहा जाता है।

22. जमैका केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

23. जातीय समूह और भाषा: रेड इंडियंस, एस्किमोस और ईनुइत्स इस महाद्वीप के मूल निवासी हैं।

24. रूस, कनाडा और चीन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। इसमें अलास्का और हवाई द्वीप समूह समेत 50 राज्य शामिल हैं।

25. संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र जो मिसिसिपी नदी से अटलांटिक महासागर तक फैल गया है। इसे विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है।

26. डेट्रॉइट, मोटर कारों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।

27. एक्रोन, सिंथेटिक रबड़ और टायर के निर्माण के लिए विश्व का सबसे बड़ा केंद्र है।

28. 'सिलिकॉन वैली' सैन फ्रांसिस्को में स्थित है जो सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

29. विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय, प्राकृतिक इतिहास का अमेरिकी संग्रहालय न्यूयॉर्क में स्थित है।

30. रूस के बाद कनाडा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर है।

31. विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान, वुड बफैलो नेशनल पार्क कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में है।

यूरोप से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News