वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला सेमी फाइनल टेबल-टॉपर्स भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा. दोनों टीमें सेमी फाइनल मैच की तैयारियों में जोरों से लगी हुई है. एक ओर जहां भारत टूर्नामेंट में अपराजेय रहा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है.
2023 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवम्बर को खेला जायेगा. मेन इन ब्लू इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है. भारत ने लीग मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी. चलिये जानते है दोनों टीमों के पुराने आकड़े क्या कहते है.
वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड:
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 10 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें कीवी टीम पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है वहीं भारत 4 मैचों में जीत हासिल किया है. दोनों टीमों के बीच पहला वर्ल्ड कप मुकाबला 1975 में मैनचेस्टर में हुआ था.
T20 वर्ल्डकप में क्या कहते है आकड़े:
भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में साल 2007 में T20 वर्ल्डकप का पहला संस्करण जीता था. इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के साथ भारत का मुकाबला कुछ अलग कहानी बताता है. T20 विश्व कप में तीन बार आमने-सामने होने के बाद भी भारत अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सका है.
Also Read - Semifinal World Cup 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर हुई साफ, भारत भिड़ेगा न्यूजीलैंड से
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी:
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फॉर्मेट में दोनों टीमें के केवल एक बार ही आमने-सामने हुई है जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी. यह मुकाबला साल 1998 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के रूप में खेला गया था. मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने 141 रन की साझेदारी की थी लेकिन फिर भी मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिया.
वहीं आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भी दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने हुई है. जिसमें से भारत को एक बार जीत मिली है और बाकी तीन मुकाबले किवी ने जीते है और एक मैच ड्रा रहा है.
आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आकड़े:
भारत का प्रदर्शन | ||||
टूर्नामेंट | मैच | जीत | हार | ड्रा/बेनतीजा |
आईसीसी विश्व कप | 10 | 4 | 5 | 1 |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी | 1 | 0 | 1 | 0 |
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप | 3 | 0 | 3 | 0 |
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप | 5 | 1 | 3 | 1 |
टोटल | 19 | 5 | 12 | 2 |
विश्व कप 2023 भारत बनाम न्यूजीलैंड:
विश्व कप 2023 के 21वें मैच में दोनों टीमें 22 अक्टूबर को धर्मशाला में आमने-सामने हुई थी जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी. इस मैच में भारत की ओर से "मास्टर ऑफ चेज़" विराट कोहली ने शानदार 95 रनों की पारी खेली थी.
आईसीसी विश्व कप (भारत बनाम न्यूजीलैंड) | |||
तारीख | विजेता | जीत का अंतर | वेन्यू |
15 नवम्बर 2023 | वानखेड़े | ||
22-अक्टूबर-23 | भारत | 4 विकेट | धर्मशाला |
9-जुलाई-19 | न्यूज़ीलैंड | 18 रन | मैनचेस्टर |
13-जून-19 | मैच रद्द | ट्रेंट ब्रिज | |
14-मार्च-03 | भारत | 7 विकेट | सूबेदार |
12-जून-99 | न्यूज़ीलैंड | 5 विकेट | नॉटिंघम |
12-मार्च-92 | न्यूज़ीलैंड | 4 विकेट | डुनेडिन |
31-अक्टूबर-87 | भारत | 9 विकेट | नागपुर |
14-अक्टूबर-87 | भारत | 16 रन | बेंगलुरु |
13-जून-79 | न्यूज़ीलैंड | 8 विकेट | लीड्स |
14-जून-75 | न्यूज़ीलैंड | 4 विकेट | मैनचेस्टर |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation