इस रूट पर दौड़ सकती है दूसरी Sleeper Vande Bharat, देखें स्टॉपेज सहित हर एक डिटेल्स
दिल्ली से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 3AC-टियर, 4 AC 2-टियर और 1 AC फर्स्ट क्लास कोच शामिल होने की बात सामने आ रही है।
नई दिल्ली और वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक नई सुविधा की तैयारी की जा रही है। भारतीय रेलवे इस व्यस्त रूट पर दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्स्प्रेस (Sleeper Vande Bharat Express) शुरू करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित ट्रेन की सबसे खास बात इसका रात का शेड्यूल होगा। यानी यात्री शाम या रात में सफर शुरू कर सकेंगे और अगली सुबह अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच सकते हैं।
हालांकि, अभी इस ट्रेन को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड की ओर से सर्विस शुरू करने की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल सामने आई टाइमिंग और अन्य जानकारियों को प्रस्तावित योजना के तौर पर ही देखा जा रहा है।
रात 9:20 बजे वाराणसी से रवाना करने का प्रस्ताव
प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9:20 बजे रवाना हो सकती है। इसके बाद ट्रेन करीब 10:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से आगे बढ़ते हुए ट्रेन रात 12:35 बजे के आसपास कानपुर सेंट्रल पहुंचने का प्रस्ताव है। इसके बाद ट्रेन रातभर का सफर करते हुए सुबह करीब 5 बजे नई दिल्ली पहुंच सकती है।
इस शेड्यूल का उद्देश्य यात्रियों को रात में यात्रा करने और सुबह दिल्ली पहुंचने का आसान रास्ता देना है। खासकर नौकरी, कारोबार या जरूरी काम से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए रात का सफर सुविधाजनक हो सकता है।
16 कोच और 823 यात्रियों की क्षमता
प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 AC 3-टियर, 4 AC 2-टियर और 1 AC First Class कोच शामिल होने की बात सामने आ रही है।
पूरी ट्रेन में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी। स्लीपर फॉर्मेट होने की वजह से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में आराम से सोकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन
स्लीपर वंदे भारत को लंबी दूरी की रात की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इनमें आरामदायक स्लीपर बर्थ, चार्जिंग की सुविधा, बेहतर लाइटिंग और आधुनिक यात्री सुविधाएं शामिल हैं।
प्रयागराज और कानपुर के यात्रियों को भी फायदा
दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली इस प्रस्तावित ट्रेन का फायदा सिर्फ दोनों शहरों के यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों के यात्रियों को भी रात में यात्रा करने का एक नया विकल्प मिल सकता है।
यदि प्रस्तावित टाइम टेबल को आधार बनाया जाए तो यात्री रात में वाराणसी से निकलकर सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसी तरह वापसी यात्रा में भी रात का सफर किया जा सकेगा।
अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल ट्रेन की टाइमिंग, किराया, ट्रेन नंबर और संचालन की तारीख को लेकर अंतिम आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी और जरूरी परिचालन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सभी डिटेल्स सामने आएगी।
यदि यह ट्रेन शुरू होती है, तो दिल्ली-वाराणसी रूट पर रात में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो सकता है, बताते चले कि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चल रही है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.