बांग्लादेश में इस समय तख्तापलट हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है। साथ ही देश में अंतरिम सरकार का भी गठन हो गया है। इस बीच बांग्लादेश में चल रहे संघर्ष की वजह से अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
ऐसे में कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा भारत आने की भी कोशिश की जा रही है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बांग्लादेश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला भारतीय राज्य कौन-सा है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कितने देशों के साथ सीमा साझा करता है भारत
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत कितने देशों के साथ सीमा साझा करता है, तो आपको बता दें कि भारत कुल 7 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान शामिल है।
बांग्लादेश के साथ कितने किलोमीटर है भारत की सीमा
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत के साथ बांग्लादेश की कितनी सीमा है ? आपको बता दें कि भारत अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करता है। दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच कुल 4 हजार 96 किलोमीटर की सीमा है। वहीं, भारत अपनी सबसे कम सीमा अफगानिस्तान के साथ साझा करता है।
सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला राज्य
अब सवाल है कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला भारतीय राज्य कौन-सा है ? आपको बता दें कि यह राज्य पश्चिम बंगाल है।
कितनी है पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा
पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा की बात करें, यह 2216.70 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। ऐसे में यह सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला राज्य है।
इन राज्यों से भी लगती है बांग्लादेश की सीमा
बांग्लादेश पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अन्य चार राज्यों के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल है। इसमें सबसे कम सीमा मिजोरम के साथ लगती है, जो कि केवल 318 किलोमीटर है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और भारत के अन्य राज्य के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation