भारत के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह उत्तर में हिमाच्छादित ऊंची चोटियों से शुरू होकर दक्षिण में विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसकी विशेषता यहां के पर्वत और समुद्र तय करते हैं।
आपने भारत के अलग-अलग राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने के साथ-साथ समुद्री सीमा भी साझा करता है। यदि नहीं, जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। आपको बता दें कि मौजूदा समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। सबसे नवीनतम राज्य तेलंगाना है, जिसका गठन 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग कर किया गया था।
पढ़ेंः भारत के कौन-से राज्य पाकिस्तान के साथ साझा करते हैं सीमा, जानें
भारत की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा
यहां हम सबसे पहले भारत की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि भारत की कुल 15106.7 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है।
कितनी है समुद्री सीमा
हमने ऊपर दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लिया है कि भारत की अतंरराष्ट्रीय सीमा कितनी है। हालांकि, भारत अपनी कुछ सीमा समुद्र से भी साझा करता है, जो कि 7516.6 किलोमीटर है। यह भारत की कुल तटीय सीमा कहलाती है, जहां से भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्त्वपूर्ण व्यापार करता है। ऐसे में यह सीमा भारत के आर्थिक विकास के लिए भी जिम्मेदार मानी जाती है।
अंतरराष्ट्रीय और समुद्री सीमा साझा करने वाला राज्य
अब सवाल है कि आखिर भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने के साथ-साथ समुद्री सीमा भी साझा करता है, तो आपको बता दें कि यह गुजरात राज्य है।
किस प्रकार साझा करता है सीमा
गुजरात राज्य हमारे पड़ोसी देश यानि कि पाकिस्तान के साथ अपने पश्चिमी भाग की सीमा साझा करता है। यह पाकिस्तानी सिंध प्रांत के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके साथ ही इसका पश्चिमी भाग अरब सागर से भी जुड़ा हुआ है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन का अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत में बोली जाने वाली 5 प्रमुख भाषाओं की सूची, पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation