ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से महिला एथलिट कई वर्षों से शामिल होती आ रही हैं। साथ ही वैश्विक पटल पर महिला एथलिटों ने खेलों के इस महाकुंभ में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय ध्वज का मान बढ़ाया है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से किन महिला एथलिटों ने मेडल जीते हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत की ओर से ओलंपिक में भारत के लिए पदक झटकने वाली महिला एथलिटों के बारे में जानेंगे।
ओलंपिक में पहला मेडल जीतने वाली महिला एथलिट
भारत की ओर से महिला वर्ग में ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी थीं, जिन्होंने भारतोल्लन श्रेणी में साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
अब तक कितनी महिलाओं ने जीता है मेडल
महिला वर्ग में ओलंपिक में अभी तक कुल 8 महिलाओं ने भारत के लिए पदक जीते हैं। इन महिलाओं की बात करें, तो कर्णम मल्लेश्वरी, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, साक्षी मलिक,मीराबाई चानू, लवलीना और मनु भाकर हैं।
किसने जीता है सिल्वर मेडल
भारत के लिए अभी तक एक महिला खिलाड़ी द्वारा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता गया है। महिला खिलाड़ी की बात करें, तो यह खिलाड़ी पीवी सिंधू हैं, जिन्होंने 2016 में रियो डी जेनेरियों में आयोजित ओलंपिक खेलों में बैटमिंटन में रजत पदक भारत के नाम किया था।
मनु भाकर ने रचा इतिहास
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वह शूटिंग खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में दो मेडल जीते हैं। इसके साथ ही वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।
मेडल | खिलाड़ी | खेल | स्पोर्ट्स |
कांस्य | कर्णम मल्लेश्वरी | सिडनी, 2000 | वेटलिफ्टिंग |
कांस्य | साइना नेहवाल | 2012 लंदन | बैटमिंटन |
कांस्य | मैरी कॉम | 2012 लंदन | बॉक्सिंग |
रजत | पी वी सिंधू | 2016 रियो डी जेनेरियो | बैटमिंटन |
कांस्य | साक्षी मलिक | रियो डी जेनेरियो 2016 | कुश्ती |
रजत | मीराबाई चानू | टोक्यो 2020 | भारतोल्लन |
कांस्य | पीवी सिंधू | 2020 टोक्यो | बैटमिंटन |
कांस्य | लवलीना | 2020 टोक्यो | बॉक्सिंग |
कांस्य | मनु भाकर | 2024 पेरिस | शूटिंग |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation