भारत में परिवहन के कई साधन मौजूद हैं, जिसमें बस यात्रा प्रमुख साधनों में शामिल है। इस साधन से गांव से लेकर कस्बा या फिर महानगर सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रेलवे के बाद बसें ही ऐसी परिवहन व्यवस्था हैं, जो देश के हर कोने में उपलब्ध हैं।
ऐसे में भारत की सरकारी और निजी बस सेवाएं देश के परिवहन तंत्र की रीढ़ के रूप में पहचान रखती हैं। साथ ही, इसमें दो राय नहीं है कि भारत की विविधतापूर्ण भूगोल, संस्कृति और समाज को करीब से जानने और देखने लिए बस यात्रा एक अच्छा विकल्प के तौर पर जानी जाती है।
आपने भी बस से कई बार यात्रा की होगी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी बस यात्रा कौन-सी है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत की सबसे लंबी बस यात्रा
अब हम यह जान लेते हैं कि भारत की सबसे लंबी यात्रा कौन-सी है, तो आपको बता दें कि यह जोधपुर से बंगलुरू तक की बस यात्रा है। यह बस यात्रा भारत की सबसे बस यात्राओं में शामिल है।
कितनी लंबी है बस यात्रा
यदि आप इस बस यात्रा पर निकलना चाहते हैं, तो आपको अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना होगा। क्योंकि, इस यात्रा पर आपको 2000 किलोमीटर से अधिक का सफर बस में तय करना होता है।
36 घंटों में चार राज्यों का सफर
आप इस यात्रा पर निकलते हैं, तो आपको चार राज्यों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान आप राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य में घूमते हैं। इस दौरान आपको कई गांव, शहर, कस्बे और महानगरों से गुजरने का मौका मिलेगा। साथ ही, प्राकृतिक नजारें बोनस में हैं।
समुद्र के किनारे चलती है बस
यात्रा के दौरान यह बस कुछ समय तक समुद्र किनारे चलती है। अपनी पूरी यात्रा में यह बस नासिक, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और नासिक जैसे शहरों से गुजरती है।
दिल्ली से लेह भी है सबसे लंबा सफर
कुछ जगहों पर हम दिल्ली से लेह वाले सफर के बारे में भी पढ़ते हैं, जो कि भारत की सबसे लंबी बस यात्राओं में शामिल है। यह कुल 1076 किलोमीटर का सफर है, जिसे आप हिमाचल प्रदेश सरकार की बसों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। इस सफर में आपको उत्तर भारत की प्राकृतिक वादियों और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच से गुजरने का मौका मिलेगा। रोमांच के शौकिन कई लोग इस यात्रा पर जाना पसंद करते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation