Hindi Diwas 2024: भाषा का महत्त्व मानव जीवन में व्यापक है, जो कि सिर्फ केवल संवाद का साधन नहीं है, बल्कि यह विचारधारा, व्यक्तिगत, संस्कृति और सामाजिक पहचान का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। इस कड़ी में भारत में हिंदी दिवस का आयोजन भी किया जाता है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं भारत में केंद्र सरकार द्वारा भाषाओं के प्रोद्योगिकी विकास के तहत हिंदी समेत अन्य भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारतीय संविधान में कुल कितनी भाषाएं
भारतीय संविधान में कुल 22 भाषाओं का जिक्र किया गया है, जो कि 12 लिपियों में लिखी गई हैं। वर्तमान समय में भारत में सभी सुविधाएं ऑनलाइन हो गई हैं, हालांकि इस बीच लोगों को उनकी स्थानीय भाषाओं में सुविधा मिलने में परेशानी होती है।
भारत सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल 15 फीसदी लोग ही अंग्रेजी बोलने और लिखने में सक्षम हैं। ऐसे मे लोगो की सहायता के लिए सरकार की ओर से विभिन्न कदम उठाए गए हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
Automatic Speech Recognition
इस सॉफ्टवेयर पर IIT-Madras काम कर रहा है, जो कि कृषि और मौसम से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। साथ ही इससे एग्रो मार्केट से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।
टेक्स्ट-टू-स्पीच
इस विशेष रूप से आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार किया गया है और यह विशेष रूप से आखों से दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है। यह कुल 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिसे एम-वाचक प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।
मशीन ट्रांसलेशन
इस सिस्टम को संपर्क नाम से जाना जाता है। यह डिश्नरी और एल्गोरिदम पर काम करता है, जो कि कुल 18 भारतीय भाषाओं के लिए विकसित किया गया है।
ऑप्टिकल करेक्टर रिकॉगनिशन
यह विशेष रूप से कुल 13 भारतीय भाषाओं के लिए विकसित किया गया है। इसमें आप भाषाओं को लेकर विभिन्न प्रकार के परिवर्तन कर सकते हैं, जिसमें नॉयस क्लियर के साथ-साथ अन्य परिवर्तन भी कर सकते हैं।
अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अनुवाद
इसे हम अनुवादक्श के नाम से जानते हैं, जिसमें आप अंग्रेजी को 8 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। इससे आप आसानी से सटीकता के साथ अनुवाद कर सकते हैं।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation