Karva Chauth 2024 Chand ka Time: आपके शहर में कब और कितने बजे निकलेगा चांद, यहां जानें

Karwa Chauth 2024 Aaj Chand Kitne Baje Nikalega? आज देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा है। शाम को महिलाएं करवा चौथ माता की कथा सुनेंगी और रात में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी।  आपको बता दें कि 7 बजकर 25 मिनट से अलग-अलग शहरों में चांद निकलना शुरू हो जाएगा। इस कड़ी में दिल्ली, बिहार और यूपी में चांद निकलने का समय अलग-अलग है, जो कि इस लेख में दिया गया है। 

Oct 21, 2024, 11:37 IST
करवा चौथ पर चांद का समय
करवा चौथ पर चांद का समय

Karwa Chauth 2024 Moon Time Today: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को कथा सुनने के बाद रात में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में आज चांद का दीदार अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाता है। भारत के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय अलग है।

ऐसे में जैसे-जैसे शाम ढल रही है, वैसे-वैसे चांद के दीदार का इंतजार भी कम हो रहा है। सुहागिनों के साथ-साथ उनके परिवार की आंखें भी आसमान में चांद को तलाश रही हैं। क्योंकि, चांद के दीदार के बाद ही करवा चौथ का पावन व्रत पूरा माना जाता है। ऐसे में अब बस कुछ ही समय की देरी रह गई है, जिसके बाद चांद का दीदार कर सकेंगे।  

इस कड़ी में हम जानेंगे कि आखिर आपके शहर में कब चांद निकलेगा। आपको बता दें कि 7 बजकर 25 मिनट से अलग-अलग शहरों में चांद निकलना शुरू हो जाएगा। इस कड़ी में दिल्ली, बिहार और यूपी में चांद निकलने का समय अलग-अलग है, जो कि इस लेख में दिया गया है। 

Karwa Chauth 2024 Moon Time Today: कब तक रहेगी कार्तिक की कृष्ण चतुर्थी

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि कार्तिक मास की चतुर्थी कब तक रहेगी, तो शास्त्रियों के मुताबिक, तो यह 20 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 

karva chauth ka shubh muhurt: करवा चौथ का शुभ मुहूर्त क्या है ?

करवा चौथ पूजन के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो यह शाम पांच बजकर 46 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 2 मिनट तक है। वहीं, चंद्रोदय की बात करें, तो यह शाम सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक रहेगा।

Karva Chauth Chand Nikalne ka Samay: करवा चौथ पर करवा का क्या महत्त्व है

करवा चौथ में करवा का अधिक महत्त्व है। क्योंकि, यहां करवा को भगवान गणेश का प्रतीक माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं करवा में पानी भरकर दिनभर रखती हैं और शाम को पूजा करती हैं। करवा की नली को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। 

chand kab niklega today: करवा चौथ पर छलनी का क्या महत्त्व

करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति को छलनी से देखती हैं। करवा चौथ की कथा के अनुसार, सुहागिनों द्वारा चांद को छलनी से देखने पर पति की उम्र लंबी होती है और वह स्वस्थ रहता है। ऐसे में इस पर्व पर चांद को छलनी से देखा जाता है। 

Karwa Chauth 2024 Chand Nikalne ka Time Today: करवा चौथ पर प्रमुख मंत्र

करवा चौथ पर विभिन्न मंत्रों का उच्चारण किया जाता है, जो कि इस प्रकार हैंः

-भगवान शिव का मंत्र- ऊं नमः शिवाय

-भगवान गणेश का मंत्र- श्री गणेशाय नमः

-पार्वती जी का मंत्र- ऊं पार्वती पतेय नमः

-चंद्रमा पूजन मंत्र- ऊं सोमाय नमः 

today chand time: करवा चौथ की प्रमुख कथा

एक साहूकार के सात बेटे और सात बेटियां हुआ करती थीं। उसके बेटे अपनी बहनों से बहुत प्यार करते थे। साहूकार की पत्नी के साथ उसकी बहुएं और बेटियां भी करवा चौथ का व्रत रखती थीं। चौथ के दिन जब भाईयों ने भोजन करना शुरू किया, तो उन्होंने अपनी बहनों से भी भोजन करने के लिए कहा, लेकिन उनकी बहनों ने कहा कि वे चांद को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत खोलेंगी।  इस पर छोटे भाई को अपनी बहनों की हालत नहीं देखी गई और वह एक पेड़ पर चढ़कर एक छलनी में दीपक दिखाने लगा, जिससे बहनों को लगा कि चांद निकल आया।

इस पर बहनों ने अपनी भाभियों को भी चांद निकलने के बारे में कहकर व्रत खोलने के लिए कहा। लेकिन, उनकी भाभियां इस बात पर राजी नहीं हुईं। हालांकि, बहनों ने भाभियों की बात नहीं मानी और दीपक को अर्घ्य देकर व्रत खोलना शुरू किया। जैसे ही बहनों ने पहला निवाला खाया, तो छींक आ गई। दूसरा टुकड़ा खाया, तो खाने में बाल आ गया। वहीं, तीसरा टुकड़ा खाया, तो पति की मृत्यु की खबर आ गई।

इस पर वे बहुत दुखी हो जाती हैं, तो उनकी भाभियां बताती हैं कि व्रत को गलत तरीके से खोलने से उनके पति की मृत्यु हो गई है। हालांकि, बहनें बोलती हैं कि वे पति की अंतिम संस्कार नहीं करेंगी और अपनी सतित्त्व से अपनी पति को जीवन देंगी। वह दुखी होकर अपने पति के शव को लेकर एक साल तक बैठी रहीं और उस पर उगने वाली घास को इकट्ठा करती रहीं।

बहनों ने पूरे साल चतुर्थी का व्रत किया और कार्तिक मास की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत किया। शाम को सुहिगानों से अनुरोध किया कि यम सूई ले लो, पिय सुई दे दो, मुझे अपने जैसी सुहागिन बना दो। इसके फलस्वरूप करवा माता और गणेश जी के आशीर्वाद से उनके पति जीवित हो गए। जैसे माता और गणेश जी ने उनके पति को अमर किया और वैसे ही सभी सुहागिनों के पति अमर रहे।   

karwa chauth aarti: करवा माता की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।

moonrise time: कब निकल रहा है चांद

भारत के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग है। ऐसे में हमने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय दिया है, जिसे आप शहरों के अनुसार पढ़ सकते हैं। 

UP Moon time: यूपी में चांद कितने बजे निकलेगा

-गाजियाबाद में 8 बजकर 11 मिनट पर चांद दिखेगा

-नोएडा में 8  बजकर 14 मिनट पर चांद दिखेगा।

-अयोध्या में 7 बजकर 43 मिनट पर चांद दिखेगा।

-लखनऊ में 7 बजकर 44 मिनट पर चांद दिखेगा।

-प्रयागराज में 7 बजकर 43 मिनट पर चांद दिखेगा।

-कानपुर में 7 बजकर 47 मिनट पर चांद दिखेगा।

-बरेली में  7 बजकर 59 मिनट पर चांद निकलेगा।

-मुरादाबाद में 7 बजकर 59 मिनट पर चांद निकलेगा।

-अलीगढ़ में 7 बजकर 53 मिनट पर चांद निकलेगा। 

-गोरखपुर में 7 बजकर 35 मिनट पर चांद निकलेगा।

-वाराणसी में 7 बजकर 40 मिनट पर चांद निकलेगा। 

 

MP city wise moon time today: मध्य प्रदेश के किस शहर में कब निकलेगा चांद

-भोपाल में 8 बजकर 17 मिनट

-शहडोल में 8 बजकर 20  मिनट

-ग्वालियर में 8 बजकर 19 मिनट

-इंदौर में 8 बजकर 26 मिनट

-रीवा में 8 बजकर 23 मिनट

-सागर में 8 बजकर 20 मिनट

-उज्जैन में 8 बजकर 25 मिनट

-मंदसौर में 8 बजकर 21 मिनट

-बालाघाट में 8 बजकर 16 मिनट 

-शिवपुर में 8 बजकर 1 मिनट 

today moon timing(Rajasthan Moon Time): राजस्थान के किस जिले में कब निकलेगा चांद

-जैसलमेर में 8 बजकर 25 मिनट

-अलवर में रात 8 बजे

-पुष्कर में 8 बजकर 6 मिनट

-भरतपुर में 7 बजकर 58 मिनट

-जोधपुर में 8 बजकर 15 मिनट

-बीकानेर में 8 बजकर 10 मिनट

-उदयपुर में 8 बजकर 4 मिनट

-कोटा में 8 बजकर 6 मिनट

-सीकर में 8 बजकर 3 मिनट

-झुंझनूं में 8 बजकर 3 मिनट

aaj chand kab niklega 2024:  बिहार में कब निकलेगा चांद 

बिहार में चांद निकलने के समय की बात करें, तो यह अलग-अलग जिले में अलग-अलग समय पर हैः

-पटना में 7 बजकर 40 मिनट पर

-भागलपुर में 7 बजकर 24 मिनट पर

-मुजफ्फरपुर मे ं7 बजकर 28 मिनट पर

-गया में 7 बजकर 33 मिनट पर

-समस्तीपुर में 7 बजकर 27 मिनट पर

-बेगूसराय में 7 बजकर 27 मिनट पर

-दरभंगा में 7 बजकर 26 मिनट पर

-सारण में 7 बजकर 31 मिनट पर

-पूर्णिया में 7 बजकर 20 मिनट पर

-सीवान में 7 बजकर 32 मिनट पर

-खगड़िया में 7 बजकर 25 मिनट पर

-लखीसराय में 7 बजकर 27  मिनट पर

-जमुई में 7 बजकर 28 मिनट पर

-मोतिहारी में 7 बजकर 28 मिनट पर 

 

Moon rise today Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में कब निकेलगा चांद

-नोएडा में 7 बजकर 52 मिनट पर चांद निकलेगा।

-गुरुग्राम में 7 बजकर 55 मिनट पर चांद निकलेगा।

-गाजियाबाद में 7 बजकर 52 मिनट पर चांद निकलेगा।

-मेरठ में 7 बजकर 51 मिनट पर चांद निकलेगा।

today moon time in delhi: दिल्ली में कब निकलेगा चांद 

दिल्ली में चांद निकलने की बात करें, तो यह रात 8 बजकर 13 मिनट पर है। आप आसानी से इतने बजे तक चांद का दीदार कर सकते हैं।

chand nikalne ka time: किस शहर में कब निकलेगा चांद

अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग है। इस कड़ी में रांची में सबसे जल्दी चांद निकलेगा। 

-नई दिल्ली - रात 8:13 बजे

-लखनऊ- 8:02 बजे

-पटना- शाम 7:50 बजे

-प्रयागराज - 8.04 बजे

-भोपाल - 08.23 बजे

-देहरादून- 08.05 बजे

-चंडीगढ़ - 08.10 बजे

-जयपुर - 08.24 बजे

-अमृतसर - 08.14 बजे

-मुंबई - रात 8:58 बजे

-पटना- शाम 7:50 बजे

-रांची - 7.50 बजे

-वाराणसी - 8.00 बजे

-प्रयागराज - 8.04 बजे

-देहरादून- 08.05 बजे

-शिमला - 08.06 बजे

-भोपाल - 08.23 बजे

-जोधपुर - 08.36 बजे

-उदयपुर - 08.39 बजे

–अहमदाबाद - 08.45 बजे

-अल्मोड़ा में 7 बजकर 42 मिनट

-हलद्वानी में 7 बजकर 44 मिनट 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News