दक्षिण भारत का सबसे लंबी तटीय रेखा वाला राज्य कौन-सा है, जानें

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें से कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उत्तर में स्थित हैं, तो कुछ दक्षिण भारत का हिस्सा हैं। वहीं, भारत के दक्षिण में पूर्व और पश्चिम में भी कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं। दक्षिण भारत के कई राज्य समुद्र से अपनी तटीय सीमा साझा करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत का सबसे अधिक तटीय सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Mar 13, 2024, 13:03 IST
दक्षिण भारत का सर्वाधिक तटीय सीमा वाला राज्य
दक्षिण भारत का सर्वाधिक तटीय सीमा वाला राज्य

भारत विविधताओं का देश है, जो उत्तर में हिमालय और दक्षिणी हिस्से के पूर्वी और पश्चिमी भाग में समुद्र से अपनी सीमा साझा करता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की अपनी-अपनी विशेषता है।

भारत की संस्कृति और समृद्ध इतिहास में दक्षिण भारत के राज्यों का भी उतना ही महत्त्व है, जितना उत्तर भारत के राज्यों का है। दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्य समुद्र से अपनी सीमाएं साझा करते हैं, जो कि आयात और निर्यात में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत का वह कौन-सा राज्य है, जिसकी सबसे लंबी तटीय रेखा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

भारत की कुल तटीय सीमा

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत की सबसे लंबी तटीय सीमा कितनी है। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की कुल 7516.6 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

 

कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तटीय सीमा

अब सवाल है कि भारत की तटीय रेखा वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं। भारत के तटीय सीमा वाले राज्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, ओडिसा और पश्चिम बंगाल हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तटीय सीमा साझा करते हैं। 

दक्षिण में किस राज्य की है सबसे लंबी तटीय रेखा

दक्षिण भारत में सबसे लंबी तटीय रेखा वाले राज्य की बात करें, तो यह आंध्र प्रदेश है, जिसकी सबसे अधिक तटीय सीमा मौजूद है।

 

कितनी लंबी है तटीय रेखा

अब सवाल है कि आंध्र प्रदेश राज्य की कितनी लंबी तटीय सीमा है, तो आपको बता दें कि इस राज्य की कुल 972 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। वहीं, यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए और भी उपयोगी होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन के अन्य लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News