उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा है, जानें

Jul 24, 2024, 12:30 IST

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। उत्तर प्रदेश अलग-अलग प्रकार की जैव विविधता का भी घर है। यही वजह है कि यहां हमें नाइट सफारी से लेकर वन्यजीव अभयारण्यों की सूची भी देखने को मिल जाती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वालाा राज्य भी है। उत्तर प्रदेश अलग-अलग प्रकार की जैव विविधता का भी घर है।

यही वजह है कि यहां हमें नाइट सफारी से लेकर वन्यजीव अभयारण्य की सूची भी देखने को मिल जाती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के कुल वन्यजीव अभयारण्य और सबसे बड़े अभयारण्य की विशेषताओं के बारे में जानेंगे।  

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश का कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर में है, जो कि भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य देश का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। साथ ही सबसे अधिक आबादी का दर्जा भी इसे ही प्राप्त है।

साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि वर्तमान में 24 करोड़ को पार कर गई है।  यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। वहीं, यहां कुल चार संभाग हैं, जिसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और रोहिलखंड शामिल है। 

उत्तर प्रदेश में कुल वन्यजीव अभयारण्य

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि प्रदेश में कुल कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं ? उत्तर प्रदेश में कुल वन्यजीव अभयारण्य की बात करें, तो यहां कुल 16 वन्यजीव अभयारण्य हैं। 

यूपी का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वन्यजीव अभयारण्य की बात करें, तो यहां सबसे बड़ा अभयारण्य हस्तीनापुर वन्यजीव अभयारण्य है, जो कि मेरठ जिले में मौजूद है। 

अजगर के लिए जाना जाता है अभयारण्य

हस्तीनापुर वन्यजीव अभयारण्य गंगा के उत्तरी सिरे पर स्थित है। ऐसे में यहां अलग-अलग प्रकार की जैव विविधता देखने को मिल जाती है। अभयारण्य प्रमुख रूप से अजगरों के लिए जाना जाता है। यहां अच्छी खासी संख्या में अजगर मौजूद हैं।

साथ ही यहां आपको मगरमच्छ और बारह सिंगा भी देखने को मिल जाएगा, जो कि राजकीय पशु भी है। बारह सिंगा यहां गंगा के पुराने मार्ग पर अधिक देखने को मिलते हैं, जो कि एक दलदली स्थल बन चुका है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पापड़ का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News