Lesson of the Day: “"इस तरह से सीखो जैसे तुम्हें हमेशा जीना है, और…..”
यह लेख महात्मा गांधी के उस कालजयी विचार पर आधारित है, जो हमें जीवन और शिक्षा को एक नए नजरिए से देखना सिखाता है। यह सूत्र हमें भविष्य के लिए हमेशा कुछ नया सीखते रहने और वर्तमान में बिना टालमटोल किए पूरी शिद्दत से जीने की प्रेरणा देता है। यहां से देखें पूरी डिटेल्स।
शिक्षा और जीवन के प्रति नजरिए को बदलने वाला यह अनमोल विचार हमारे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का है। यह साधारण सा दिखने वाला वाक्य में काफी गहराई और जीने का एक बेहतरीन तरीके को वयक्त करता है। आइए आज के इस 'Lesson of the Day' में समझते हैं कि इसके पीछे का पूरा अर्थ क्या है। साथ ही, यह हमारे जीवन को कैसे बदल सकता है।
"इस तरह से सीखो जैसे तुम्हें हमेशा जीना है, और ऐसे जियो जैसे तुम्हें कल मर जाना है।"
— महात्मा गांध
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कौन थे?
मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें पूरी दुनिया महात्मा गांधी और भारत में 'राष्ट्रपिता' या 'बापू' के नाम से जानती है, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेता थे। उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया था। लेकिन, वे केवल एक राजनीतिक नेता नहीं थे, बल्कि एक महान विचारक, समाज सुधारक और शिक्षाविद् भी थे। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया को सही राह दिखाते हैं। साथ ही, शिक्षा के प्रति छात्रों को काफी जागरूक करते है।
इस विचार वाले वाक्य का गहरा अर्थ क्या है?
गांधी जी के इस कथन के दो मुख्य भाग हैं, जो हमें जीवन को पूरी तरह और सार्थकता से जीने का तरीका सिखाते हैं:
1. "इस तरह से सीखो जैसे तुम्हें हमेशा जीना है..."
अक्सर लोग सोचते हैं कि पढ़ाई या सीखना सिर्फ स्कूल-कॉलेज की डिग्री पाने या नौकरी हासिल करने तक ही सीमित है। परंतु, गांधी जी इस सोच को खारिज करते हैं। उनके अनुसार, सीखने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। इस वाक्य से छात्रों को वह ये बताना चाहते है कि आप किसी भी उम्र में कभी भी किसी भी विषय पर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
जब हम यह सोचकर सीखते हैं कि हमें हमेशा जीना है, तो हम ज्ञान को रटते नहीं हैं, बल्कि उसे गहराई से समझते हैं। यह दृष्टिकोण हमारे अंदर 'लगातार सीखने की आदत' को जन्म देता है। चाहे नया हुनर हो, नई भाषा हो या जीवन के अनुभव—हमें हर दिन कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहना चाहिए। ज्ञान ही एक ऐसी पूंजी है, जो समय के साथ बूढ़ी नहीं होती।
2. "...और ऐसे जियो (पढ़ो) जैसे तुम्हें कल मर जाना है।"
इस वाक्य से वह ये समझाते है कि हम डर में नहीं जिएं, बल्कि यह हमें 'वर्तमान क्षण' की कीमत समझाता है। जब हमें पता हो कि समय सीमित है, तो हम टालमटोल करना छोड़ देते हैं।
यदि आप इस मानसिकता के साथ आज पढ़ाई या कोई काम करते हैं, तो आप उसमें अपना 100% यानी पूरा ध्यान और पूरी ऊर्जा लगा देते हैं। यह हिस्सा हमें सिखाता है कि आज के दिन को आलस्य में बर्बाद न करें। जो करना है, जो पढ़ना है, उसे पूरी शिद्दत और लगन के साथ आज ही पूरा करें, क्योंकि आने वाला कल किसी को नहीं पता होता है।
गांधी जी हमारे जीवन के लिए सीख
महात्मा गांधी का यह विचार हमें जिज्ञासा और पढ़ाई की तरफ बढ़ने के लिए जागरूक करता है। साथ ही, यह जीवन में एक बेहतरीन संतुलन भी सिखाता है।
- ज्ञान के मामले में दूरदर्शी बनिए: हमेशा नया सीखने के लिए तैयार रहिए, जैसे आपके पास काफी समय है।
- कर्म के मामले में तात्कालिक बनिए: आज के काम को आज ही सर्वश्रेष्ठ तरीके से कीजिए, जैसे आपके पास सिर्फ यही एक दिन है।
यदि हम इस विचार को अपने दैनिक जीवन और पढ़ाई में उतार लें, तो असफलता का डर खत्म हो जाएगा और हमारा हर दिन उद्देश्यपूर्ण बन जाएगा।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.