Lesson of the Day: “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक…..”
यह लेख स्वामी विवेकानंद जी के प्रसिद्ध मंत्र के माध्यम से जीवन में सफलता और दृढ़ता का पाठ पढ़ाता है। इसमें स्वामी जी के वैश्विक योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाले उनके महान व्यक्तित्व का परिचय दिया गया है। अंत में, यह सुविचार हमें आलस्य त्यागने, अपनी शक्तियों को जगाने और लक्ष्य प्राप्ति तक बिना रुके निरंतर प्रयास करने की सीख देता है।
क्या आपने कभी गौर किया है कि उगता हुआ सूरज कभी बादलों की परवाह नहीं करता? राह में कितने भी अंधेरे और घने बादल आएं, वह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आसमान में आता है और पूरी दुनिया को रोशन कर देता है। हमारे अंदर भी ऐसी एनर्जी होती है, जिसे जगाना काफी जरूरी होता है।
आज के डिजिटल और तेजी से बदलते दौर में, जहां हमारा ध्यान अपने रास्तों से भटक जाता है, ऐसे में हमें ऐसे मार्गदर्शन की जरूरत होती है, जो हमारे भीतर सोए हुए आत्मविश्वास को वापस उठा दें। आइए, आज के 'Lesson of the Day' में भारत के एक ऐसे ही महान युगपुरुष के विचारों से जुड़ते हैं, जिनका एक-एक शब्द आपको प्रेरित करेगा।
स्वामी विवेकानंद द्वारा रचित आज का उद्धरण इस वाक्य से शुरू होता है कि
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए।"
— स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद जी कौन थे?
स्वामी विवेकानंद भारत के एक महान आध्यात्मिक गुरु, ओजस्वी वक्ता, समाज सुधारक और युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणा देने वाले मनुष्य थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके इस पावन जन्मदिन को पूरा भारत 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाता है। वे स्वामी रामकृष्ण परमहंस के परम शिष्य थे।
विवेकानंद जी का मंत्र
स्वामी विवेकानंद जी का यह मंत्र केवल कुछ शब्द नहीं हैं, बल्कि यह सफलता की तीन सीढ़ियां हैं। आइए इसे आसान शब्दों में समझते हैं:
1. "उठो" – आलस्य और डर का त्याग
यहां 'उठने' का मतलब बिस्तर से उठना नहीं है। इसका अर्थ है – अपने अंदर के डर, संकोच, निराशा और आलस्य से ऊपर उठना। जब भी हम किसी नए काम की शुरुआत करने से डरते हैं या फेल होने के डर से काम की शुरूआत ही नहीं करते तब स्वामी विवेकानंद जी का शब्द ‘उठो’ याद रहता है। इसका मतलब है कि उठो अपनी हिम्मत को जुटाओ और काम करने के लिए खड़े हो जाओ।
2. "जागो" – जागरूकता और आत्मज्ञान
'जागने' का अर्थ होता है अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानना। अज्ञानता की नींद से बाहर आना। एक विद्यार्थी या इंसान के तौर पर आपको यह पता होना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है और आपकी ताकत क्या है। जब आप जागरूक होते हैं, तो सोशल मीडिया या अन्य भटकाव आपको आपके रास्ते से डिगा नहीं सकते।
3. "तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए"
यह वाक्य जीवन में दृढ़ता और निरंतरता के महत्व को सिखाता है। रास्ते में मुश्किलें आएंगी, असफलताएं मिलेंगी और थकान भी होगी। लेकिन असली विजेता वही है, जो तब तक चलता रहता है, जब तक वह अपनी मंजिल को छू नहीं लेता। हार मान लेना कायरता है, जबकि चलते रहना ही जीवन है।
आज का मुख्य सबक
"एक विचार लें। उस विचार को अपना जीवन बना लें – उसके बारे में सोचें, उसके सपने देखें, उस विचार पर जिएं।"
स्वामी विवेकानंद जी के महान ऐतिहासिक कार्य क्या रहें?
स्वामी विवेकानंद जी ने अपने समय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे उन्होनें लोगों का दिल जीता। साथ ही, नए युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनें। यहां से जानें उनके महान ऐतिहासिक कार्य।
-
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: साल 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित 'विश्व धर्म संसद' में जब उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "अमरीका के भाइयों और बहनों..." कहकर की, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। उन्होंने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति, वेदांत और सनातन धर्म की उदारता से परिचित कराया।
-
मानवता की सेवा: उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अज्ञानता और गरीबी को दूर करने के लिए 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना की, जो आज भी दुनिया भर में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कर रहा है।
-
युवाओं को नई दिशा: स्वामी जी का मानना था कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत, मानसिक रूप से सजग और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होने का संदेश दिया।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.