This is an archived article last updated on Mar 19, 2019. The information may be outdated.

गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची

Last Updated: Mar 19, 2019, 11:55 IST

गोवा 19 दिसंबर 1961 को भारतीय गणतंत्र में मिलाया गया था. गोवा, दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 3 लोगों ने काम किया है. जब गोवा अलग राज्य बन गया तब कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह राणे ने इस प्रदेश के सबसे पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. गोवा के गठन से अब तक 13 लोग गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

Goa Beach
Goa Beach

भारत को अंग्रेजों 200 सालों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी लेकिन अभी भी भारत छोटी छोटी 562 रियासतों में बिखरा हुआ था इसके अलावा भी कुछ राज्य थे जो कि भारतीय गणतंत्र का हिस्सा नही थे. इनमें गोवा भी एक ऐसा राज्य था जिस पर पुर्तगालियों का कब्ज़ा था. भारत सरकार ने गोवा पर "विजय" नामक सैन्य अभियान चलाया था जिसके बाद 19 दिसंबर 1961 को गोवा को भारतीय गणतंत्र में मिलाया गया था.

गोवा में लोगों की चुनी हुई सरकार के रूप में 20 दिसंबर 1963 को राज्य के पहले मुख्यमन्त्री के रूप में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के ‘दयानंद बांदोडकर’ ने शपथ ग्रहण की थी. 

यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि दमन और दीव भी इस समय गोवा का हिस्सा हुआ करता था और गोवा का मुख्यमंत्री इसका मुख्यमंत्री भी होता था. हालाँकि 30 मई 1987 को दमन और दीव को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मान्यता दे दी गयी और यहाँ एक अलग प्रशासक केंद्र के द्वारा नियुक्त किया जाने लगा था.

ज्ञातव्य है कि गोवा, दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 3 लोगों ने काम किया है. जब गोवा अलग राज्य बन गया तब कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह राणे ने इस प्रदेश के सबसे पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. गोवा के गठन से अब तक 13 लोग गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में काम का चुके हैं.

गोवा, दमन और दीव के मुख्यमंत्रियों की सूची इस प्रकार है;

       मुख्यमंत्री

         समयावधि

         पार्टी

1. दयानंद बांदोडकर

20 दिसंबर 1963 से 2 दिसंबर 1966

महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी

2. राष्ट्रपति शासन

2 दिसंबर 1966 5 से अप्रैल 1967

 

3. दयानंद बांदोडकर

5 अप्रैल 1967 से 23 मार्च 1972

महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी

4. शशिकला काकोडकर

12 अगस्त 1973 से 7 जून 1977

महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी

5. राष्ट्रपति शासन

27 अप्रैल 1979  से 16 जनवरी 1980

--

6. प्रतापसिंह राणे

16 जनवरी 1980 7 जनवरी 1985

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (उर्स)

गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची इस प्रकार है;

         मुख्यमंत्री

        समयावधि

            पार्टी

1. प्रताप सिंह राणे

30 मई 1987 से 9 जनवरी 1990

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2. चर्चिल आलेमाव  

27 मार्च 1990 से14 अप्रेल 1990

प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)

3. लुइस प्रोतो बार्बोसा

14 अप्रेल 1990  से 14 दिसंबर 1990

प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)

4. रवी नाईक

25 जनवरी 1991 से 18 मई 1993

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

5. विल्फ्रेड डिसूझा

18 मई 1993 से 2 अप्रेल 1994

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

6. रवी नाईक

2 अप्रेल 1994    से 8 अप्रेल 1994

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

7. विल्फ्रेड डिसूझा 

8 अप्रेल 1994 से 16 दिसंबर 1994

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

8. प्रताप सिंह राणे

16दिसंबर 1994  से 29 जुलाई  1998

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

9. विल्फ्रेड डिसूझा

29 जुलाई  1998 से 23 नवंबर 1998      

गोवा राजीव कांग्रेस पार्टी

10. लुइझिनो फलेरो

26 नवंबर 1998 से 8 फ़रवरी 1999

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

11. लुइझिनो फलेरो

9 जून  1999     से 24 नवम्बर 1999

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

12. फ्रान्सिस्को सार्डिन्हा

24 नवम्बर 1999 से 23 अक्टूबर 2000

गोवा पीपल्स कांग्रेस

13. मनोहर पर्रीकर

24 अक्टूबर 2000 से 3 जून 2002

3 जून 2002 से 2 फ़रवरी 2005

भारतीय जनता पार्टी

14. प्रतापसिंह राणे

2 फ़रवरी 2005  से 4 मार्च 2005

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

15. प्रतापसिंह राणे

7 जून 2005 से 8 जून  2007

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

16. दिगंबर कामत

8 जून  2007 से9 मार्च 2012

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

17. मनोहर पर्रीकर

9 मार्च 2012 से 8 नवंबर 2014

भारतीय जनता पार्टी

18. लक्ष्मीकांत पारसेकर

8 नवंबर 2014   से  14 मार्च 2017

भारतीय जनता पार्टी

19. मनोहर पर्रीकर

14 मार्च 2017 से 17 मार्च 2019

भारतीय जनता पार्टी

20. प्रमोद सावंत  18 मार्च 2019  वर्तमान

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतापसिंह राणे गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में छह बार चुने गए हैं. मनोहर पर्रिकर, भाजपा से गोवा के पहले मुख्यमंत्री थे साथ ही वह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री भी थे जो कि IIT पास थे.

गोवा भारत का हिस्सा कैसे बना?

अंडमान की जारवा जनजाति के बारे में 19 रोचक तथ्य

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Mar 18, 2019, 19:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News