भारत, राज्यों का संघ है और मुख्यमंत्री, राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख होता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को राज्यपाल द्वारा 5 वर्ष की अवधि या विधान सभा में बहुमत होने तक नियुक्त किया जाएगा.
भारत का हृदय यानि मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था. मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं. मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्री रविशंकर शुक्ल थे. अब तक 18 लोगों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है.
हाल ही में मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाये गए हैं. उन्हें 23 मार्च 2020 को शपथ दिलाई गयी है. आइये जानते हैं कि अब तक कौन कौन व्यक्ति मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका है?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Ministers of Madhya Pradesh)
मुख्यमंत्री | समय | पार्टी |
1.श्री रविशंकर शुक्ल | 01.11.1956 to 31.12.1956 | कांग्रेस |
2.श्री भगवंतराव मंडलोई | 01.01.1957 to 30.01.1957 | कांग्रेस |
3.डॉ. कैलाशनाथ काटजू | 31.01.1957 to 14.04.1957 | कांग्रेस |
4.डॉ. कैलाशनाथ काटजू | 15.04.1957 to 11.03.1962 | कांग्रेस |
5.श्री भगवंतराव मंडलोई | 12.03.1962 to 29.09.1963 | कांग्रेस |
6.श्री द्वारका प्रसाद मिश्र | 30.09.1963 to 08.03.1967 | कांग्रेस |
7.श्री द्वारका प्रसाद मिश्र | 09.03.1967 to 29.07.1967 | कांग्रेस |
8.श्री गोविंदनारायण सिंह | 30.07.1967 to 12.03.1969 | संयुक्त विधायक दल |
9.श्री नरेशचंद्र सिंह | 13.03.1969 to 25.03.1969 | संयुक्त विधायक दल |
10.श्री श्यामाचरण शुक्ल | 26.03.1969 to 28.01.1972 | कांग्रेस |
11.श्री प्रकाश चंद्र सेठी | 29.01.1972 to 22.03.1972 | कांग्रेस |
12.श्री प्रकाश चंद्र सेठी | 23.03.1972 to 22.12.1975 | कांग्रेस |
13.श्री श्यामाचरण शुक्ल | 23.12.1975 to 29.04.1977 | कांग्रेस |
30.04.1977 to 25.06.1977 |
| |
14.श्री कैलाश चंद्र जोशी | 26.06.1977 to 17.01.1978 |
जनता पार्टी |
15.श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा | 18.01.1978 to 19.01.1980 | जनता पार्टी |
16.श्री सुंदरलाल पटवा | 20.01.1980 to 17.02.1980 | जनता पार्टी |
18.02.1980 to 08.06.1980 |
| |
17.श्री अर्जुन सिंह | 09.06.1980 to 10.03.1985 | कांग्रेस |
18.श्री अर्जुन सिंह | 11.03.1985 to 12.03.1985 | कांग्रेस |
19.श्री मोतीलाल वोरा | 13.03.1985 to 13.02.1988 | कांग्रेस |
20.श्री अर्जुन सिंह | 14.02.1988 to 24.01.1989 | कांग्रेस |
21.श्री मोतीलाल वोरा | 25.01.1989 to 08.12.1989 | कांग्रेस |
22.श्री श्यामाचरण शुक्ल | 09.12.1989 to 04.03.1990 | कांग्रेस |
23.श्री सुंदरलाल पटवा | 05.03.1990 to 15.12.1992 | BJP |
16.12.1992 to 06.12.1993 |
| |
24.श्री दिग्विजय सिंह | 07.12.1993 to 01.12.1998 | कांग्रेस |
25.श्री दिग्विजय सिंह | 01.12.1998 to 08.12.2003 | कांग्रेस |
२6.सुश्री उमा भारती | 08.12.2003 to 23.08.2004 | BJP |
27.श्री बाबूलाल गौर | 23.08.2004 to 29.11.2005 | BJP |
28.श्री शिवराज सिंह चौहान | 29.11.2005 to 12.12.2008 | BJP |
29.श्री शिवराज सिंह चौहान | 12.12.2008 to 13.12.2014 | BJP |
30.श्री शिवराज सिंह चौहान | 14.12.2013 to 16.12.2018 | BJP |
31.श्री कमलनाथ | 17.12.2018 to 20 March 2020 | कांग्रेस |
32. शिवराज सिंह चौहान | 23 मार्च 2020 से वर्तमान तक | BJP |
मुख्यमंत्रियों से सम्बंधित रिकार्ड्स इस प्रकार हैं;
1. भारतीय जनता पार्टी की उमा भारती मध्य प्रदेश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं हैं.
2. शिवराज सिंह चौहान (भारतीय जनता पार्टी), मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड रखते हैं. उन्होंने नवंबर 2005 से दिसंबर 2018 तक सीएम कार्यालय में 13 साल सेवा की थी और अब चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
3.दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश के सीएम के पहले ऐसी मुख्यमत्री हैं थे जिन्होंने मुख्यमत्री के रूप में 2 बार पांच-पांच साल शासन किया था.
मध्य प्रदेश विधान सभा में 230 विधायक हैं, जिनमें से 24 विधायकों के इस्तीफ़ा देने के बाद अब केवल 206 सीटें बचीं हैं.अर्थात बहुमत के लिए 104 सीटें जरूरी थीं जबकि भाजपा के पास 107 विधायक हैं.
इस प्रकार भाजपा के पास बहुमत होने के कारण शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी थी.
तो यह थी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची. भारत के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;
Comments
All Comments (0)
Join the conversation