This is an archived article last updated on Apr 9, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले मध्य प्रदेश से साझा करते हैं सीमा, जानें

Last Updated: Apr 9, 2024, 13:59 IST

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता हैं। साथ ही एक देश के साथ भी इसकी सीमाएं साझा होती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले मध्य प्रदेश राज्य के साथ अपनी सीमाएं साझा करते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

एमपी से सीमा साझा करने वाले यूपी के जिले
एमपी से सीमा साझा करने वाले यूपी के जिले

उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। वहीं, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब साढ़े 16 फीसदी है।

भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। साथ ही यह अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे भी पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले मध्य प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

कितने राज्यों के साथ साझा करता है सीमा

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके अलावा इसकी सीमा नेपाल के साथ भी लगती है। ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला राज्य भी है। 

पढ़ेंः भारत के कौन-से राज्य पाकिस्तान के साथ साझा करते हैं सीमा, जानें

किन राज्यों के साथ साझा करता है सीमा

अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश की सीमाएं किन-किन राज्यों से लगती है। आपको बता दें कि प्रदेश की सीमा हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लगती है।

किस केंद्र शासित प्रदेश से साझा होती है सीमा

उत्तर प्रदेश इकलौते केंद्र शासित प्रदेश से भी अपनी सीमाएं साझा करता है। यह दिल्ली के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिससे बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले जुड़े हुए हैं। 

किस देश के साथ साझा करता है सीमा

आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश एक देश के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है, जो कि नेपाल देश है। 

मध्य प्रदेश से सीमा साझा करने वाले जिले

मध्य प्रदेश से सीमा साझा करने वाले कुल 11 जिले हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-आगरा

-इटावा

-जालौन

-झांसी

-ललितपुर

-महोबा

-बांदा

-चित्रकूट

-प्रयागराज

-मिर्जापुर

-सोनभद्र

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है इमरती का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2024, 11:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News