पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कौन-कौन-से जिले हैं शामिल, यहां जानें

उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। ये अलग-अलग संभागों में बंटा हुआ है। इसमें एक संभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कौन-से जिले आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Feb 7, 2025, 18:37 IST
उत्तर प्रदेश जीके
उत्तर प्रदेश जीके

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह राज्य भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है, जो कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अलग-अलग डिविजन में बंटा हुआ है, जिसमें पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यूपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कौन-कौन-से जिले आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश का कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है। वहीं, भारत पूरी दुनिया के 2.4 फीसदी हिस्से पर है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 351 तहसील, 75 नगर पंचायत, 200 नगर पालिका परिषद् और 1 लाख से अधिक गांव हैं।

सबसे विकसित है पश्चिमी उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का पश्चिमी संभाग सबसे अधिक विकसित माना जाता है। यहां के किसान यूपी के अन्य भाग की तुलना में अधिक संपन्न हैं। साथ ही, यह भाग दिल्ली-एनसीआर के साथ जुड़ा हुआ है, जिससे अन्य यूपी के अन्य शहरों की तुलना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन शहरों का विकास तेजी से हुआ है। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसमें नंदी जी की मूर्ति खड़ी हुई है, जबकि अन्य मंदिरों में नंंदी जी की मूर्ति बैठी हुई मुद्रा में होती है। यूपी के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है। यह जिला स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कौन-से जिले आते हैं

-सहारनपुर

-मुजफ्फरनगर

-शामली

-बिजनौर

-मुरादाबाद

- संभल

-रामपुर

-अमरोहा

-मेरठ

-गाजियाबाद

-हापुड़

-गौतमबुद्ध नगर

-बुलंदशहर

-अलीगढ़

-हाथरस

-मथुरा

-आगरा

-फिरोजाबाद

-एटा

-कासगंज

-मैनपुरी

-बदायूं

-बरेली

-पीलीभीत

-शाहजहांपुर

-फर्रूखाबाद

-कन्नौज

-इटावा

-औरेया

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्व का शिराज, यहां जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News