भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) सैन्य स्टाफ के प्रमुख और भारतीय सेना बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। सीओएएस का पद हमेशा एक चार सितारा जनरल के पास होता है।
पढ़ेंः भारत के पड़ोसी देश व उनसे लगे भारतीय राज्य, पढ़ें
भारतीय सेना में सेवारत सबसे वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेनाध्यक्ष भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय का सैन्य सलाहकार होता है। वर्तमान में जनरल मनोज पांडेय थल सेनाध्यक्ष हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2022 से पदभार ग्रहण किया है।
क्र.सं. | नाम | कार्यकाल |
1 | जनरल सर रॉबर्ट लॉकहार्ट | 15 अगस्त 1947 - 31 दिसम्बर 1947 |
2 | जनरल सर रॉय बुचर | 01 जनवरी 1948 - 14 जनवरी 1949 |
3 | फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा | 15 जनवरी 1949 - 14 जनवरी 1953 |
4 | जनरल केएस राजेंद्र सिंहजी | 15 जनवरी 1953 - 14 मई 1955 |
5 | जनरल एसएम श्रीनागेश | 15 मई 1955 - 7 मई 1957 |
6 | जनरल केएस थिमैया | 8 मई 1957 - 7 मई 1961 |
7 | जनरल पीएन थापर | 8 मई 1961 - 19 नवंबर 1962 |
8 | जनरल जेएन चौधरी | 20 नवंबर 1962 - 7 जून 1966 |
9 | जनरल पीपी कुमारमंगलम | 8 जून 1966 - 7 जून 1969 |
10 | जनरल एसएचएफजे मानेकशॉ | 8 जून 1969 - 14 जनवरी 1973 |
11 | जनरल जीजी बेवूर | 15 जनवरी 1973 - 31 मई 1975 |
12 | जनरल टीएन रैना | 1 जून 1975 - 31 मई 1978 |
13 | जनरल ओपी मल्होत्रा | 1 जून 1978 - 31 मई 1981 |
14 | जनरल केवी कृष्णा राव | 1 जून 1981 - 31 जुलाई 1983 |
15 | जनरल एएस वैद्य | 1 अगस्त 1983 - 31 जनवरी 1986 |
16 | जनरल के. सुंदरजी | 1 फरवरी 1986 - 30 अप्रैल 1988 |
17 | जनरल वीएन शर्मा | 1 मई 1988 - 30 जून 1990 |
18 | जनरल एसएफ रोड्रिग्स | 1 जुलाई 1990 - 30 जून 1993 |
19 | जनरल बीसी जोशी | 1 जुलाई 1993 - 18 नवंबर 1994 |
20 | जनरल एस. रॉय चौधरी | 22 नवंबर 1994 - 30 सितंबर 1997 |
21 | जनरल वीपी मलिक | 1 अक्टूबर 1997 - 30 सितंबर 2000 |
22 | जनरल एस. पद्मनाभन | 1 अक्टूबर 2000 - 31 दिसंबर 2002 |
23 | जनरल एनसी विज | 1 जनवरी 2003 - 31 जनवरी 2005 |
24 | जनरल जे जे सिंह | 01 फरवरी 2005 - 30 सितम्बर 2007 |
25 | जनरल दीपक कपूर | 30 सितंबर 2007 - 30 मार्च 2010 |
26 | जनरल वीके सिंह | 31 मार्च 2010 - 31 मई 2012 |
27 | जनरल बिक्रम सिंह | 01 जून 2012 - 31 जुलाई 2014 |
28. | जनरल दलबीर सिंह सुहाग | 31 जुलाई 2014 - 31 दिसंबर 2016 |
29. | जनरल बिपिन रावत | 31 दिसंबर 2016 - 31 दिसंबर 2019 |
30. | जनरल मनोज मुकुंद नरवणे | 31 दिसंबर 2019 -30 अप्रैल 2022 |
31. | मनोज पांडेय | 30 अप्रैल 2022 से पदस्थ |
नोट: भारतीय सेना प्रमुख का पद 1947-1948 तक भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में जाना जाता था। 1948 से 1955 तक इस पद को भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष और कमांडर-इन-चीफ के रूप में जाना जाता था। 1955 से इसे सेनाध्यक्ष के नाम से जाना जाता है।
तो, यह थी भारत के थल सेनाध्यक्ष की पूरी सूची। यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी, बैंक पीओ/क्लर्क या किसी अन्य सरकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा विषय है।
पढ़ेंः भारत के बाहर भारतीय सैन्य अड्डों की सूची, देखें लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation