भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। हाल ही में क्रिकेट का महासंग्राम कहे जाने वाली आईपीएल लीग खत्म हुई है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। क्रिकेट मैच के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी का अपना महत्व है, फिर चाहे वह बैटिंग टीम में हो या फिर फील्डिंग टीम में शामिल हो। आपने क्रिकेट के रिकॉर्ड में विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड को सुना होगा, जिसमें सबसे अधिक रन बनाने से लेकर सबसे अधिक विकेट शामिल है। वहीं, विकेट लेने के लिए कैच भी महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसकी प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ी मैदान में घंटो पसीना बहाते हैं। क्योंकि, एक अच्छी कैच के लिए सही टाइमिंग और कुशलता की जरूरत होती है। क्या आपको टेस्ट मैचों में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे।
राहुल द्रविड़ हैं सबसे अधिक कैच लेने वाली खिलाड़ी
आपको यह जानकर गर्व होगा कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने कुल 164 मैच में 210 कैच लपकी हैं। हालांकि, राहुल अब क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 1996 से 2012 तक क्रिकेट में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके बाद श्रीलंका के जयवर्धने हैं, जिनके नाम 205 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 149 मैच में बनाया है।
सबसे कम में स्मिथ का है नाम
टेस्ट क्रिकेट में टॉप 10 में सबसे कम कैच लपकने वाले खिलाड़ी जीसी स्मिथ हैं। वह दक्षिण-अफ्रीका के क्रिकेटर कमेंटेटर हैं। उन्होने केवल 2002 से 2014 तक ही क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने कुल 117 मैचों में 169 कैच लपककर सबसे अधिक कैच पकड़ने वाली खिलाड़ियों की सूची में 10वें पायदान पर जगह बनाई है।
खिलाड़ी | वर्ष | मैच | कैच |
राहुल द्राविड़ | 1996-2012 | 164 | 210 |
डीपीएमडी जयवर्धने | 1997-2014 | 149 | 205 |
जेएच कालिस | 1995-2013 | 166 | 200 |
आरटी पोटिंग | 1995-2012 | 168 | 196 |
मार्क एडवर्ड वॉग | 1991-2002 | 128 | 181 |
एन कुक | 2006-2018 | 161 | 175 |
जेई रूट | 2012-2023 | 130 | 172 |
एसपी फ्लेमिंग | 1994-2008 | 111 | 171 |
जीसी स्मिथ | 2002-2014 | 117 | 169 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation