This is an archived article last updated on Mar 4, 2024. The information may be outdated.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट और उनका कार्यकाल यहां देखें 

Last Updated: Mar 4, 2024, 10:55 IST

पाकिस्तान भारत का एक पड़ोसी देश है जिसकी राजनीतिक स्थिरता में काफी कमी देखी जाती है. समय-समय पर पाकिस्तान की राजनीति में बड़े से बड़े बदलाव देखने को मिलते रहते है.पाकिस्तान के अब तक के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट उनके कार्यकाल और राजनीतिक पार्टी सहित नीचे दी गयी है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट

पाकिस्तान भारत का एक पड़ोसी देश है जिसकी राजनीतिक स्थिरता में काफी कमी देखी जाती है. समय-समय पर पाकिस्तान की राजनीति में बड़े से बड़े बदलाव देखने को मिलते रहते है. देश की राजनीति में पाक आर्मी का भी रोल देखा गया है. 

14 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान को आजादी मिलने के बाद से एक भी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. लियाकत अली खान सबसे अधिक समय तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है. 

प्रधानमंत्री के कार्यालय को देश के दूसरे संविधान के तहत कई वर्षों के लिए समाप्त कर दिया गया था, जिसने सरकार की राष्ट्रपति प्रणाली की स्थापना की थी. प्रधानमंत्री के कार्यालय को साल 1973 में देश के तीसरे संविधान की घोषणा के साथ पुनः स्थापित किया गया. इस आर्टिकल में हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों और उनके कार्यकाल के बारें में जानेंगे.  

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री:

पाकिस्तान के पहले प्रधान मंत्री लियाकत अली खान को 14 अगस्त, 1947 को गवर्नर-जनरल मुहम्मद अली जिन्ना द्वारा नामित किया गया था. साल 1951 में उनकी हत्या कर दी गई थी. वह देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री थे. वह चार वर्ष से अधिक समय तक देश के पीएम थे. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट: 

पाकिस्तान के अब तक के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट उनके कार्यकाल और राजनीतिक पार्टी सहित नीचे दी गयी है-

   पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट

नाम

कार्यालय की शुरुआत 

कार्यकाल की समाप्ति 

राजनीतिक दल (गठबंधन)

लियाकत अली खान

14 अगस्त 1947

16 अक्टूबर 1951

मुस्लिम लीग

सर ख्वाजा नजीमुद्दीन

17 अक्टूबर 1951

17 अप्रैल 1953

मुस्लिम लीग

मोहम्मद अली बोगरा

17 अप्रैल 1953

12 अगस्त 1955

मुस्लिम लीग

चौधरी मोहम्मद अली

12 अगस्त 1955

12 सितंबर 1956

मुस्लिम लीग

हुसैन शहीद सुहरावर्दी

12 सितंबर 1956

17 अक्टूबर 1957

अवामी लीग

इब्राहिम इस्माइल चुंदरीगर

17 अक्टूबर 1957

16 दिसंबर 1957

मुस्लिम लीग

सर फ़िरोज़ खान नून

16 दिसंबर 1957

7 अक्टूबर 1958

रिपब्लिकन दल

मोहम्मद अयूब खान के अधीन पहला संविधान निलंबित; दूसरे संविधान के तहत प्रधानमंत्री के लिए कोई प्रावधान नहीं.

नुरुल अमीन

7 दिसंबर 1971

20 दिसंबर 1971

पाकिस्तान मुस्लिम लीग

दूसरे संविधान के तहत प्रधानमंत्री के लिए कोई प्रावधान नहीं.

जुल्फिकार अली भुट्टो

14 अगस्त 1973

5 जुलाई 1977

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी

मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में तीसरा संविधान निलंबित. 

मुहम्मद खान जुनेजो

24 मार्च 1985

29 मई 1988

निर्दल 

बेनज़ीर भुट्टो

2 दिसंबर 1988

6 अगस्त 1990

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी

नवाज शरीफ

6 नवंबर 1990

18 जुलाई 1993

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)

बेनज़ीर भुट्टो

19 अक्टूबर 1993

5 नवंबर 1996

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी

नवाज शरीफ

17 फ़रवरी 1997

12 अक्टूबर 1999

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)

परवेज़ मुशर्रफ़ के नेतृत्व में तीसरा संविधान निलंबित.

मीर जफरुल्लाह खान जमाली

23 नवंबर 2002

26 जून 2004

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू)

चौधरी शुजात हुसैन

30 जून 2004

26 अगस्त 2004

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू)

शौकत अज़ीज़

28 अगस्त 2004

15 नवंबर 2007

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू)

यूसुफ रजा गिलानी

25 मार्च 2008

19 जून 2012

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी

राजा परवेज अशरफ

22 जून 2012

24 मार्च 2013

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी

नवाज शरीफ

5 जून 2013

28 जुलाई 2017

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)

शाहिद खाकन अब्बासी

1 अगस्त 2017

31 मई 2018

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)

इमरान खान

18 अगस्त 2018

10 अप्रैल 2022

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ

शाहबाज शरीफ

11 अप्रैल 2022

13 अगस्त 2023 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)

शाहबाज शरीफ

04 मार्च 2024

 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 1, 2024, 10:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News