भारत में नदियों की मजबूत तंत्र प्रणाली है, जो कि पहाड़ों से लेकर प्रायद्विपीय पठारों तक से निकलकर भारत के अलग-अलग राज्यों में पानी की जरूरत को पूरी करती हैं। इनमें कुछ नदियों का समागम पश्चिम में स्थित अरब सागर से हो जाता है, जबकि कुछ नदियों का समागम पूर्व में स्थित पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हो जाता है।
वहीं, कुछ नदियां ऐसी हैं, जो कि इन दो सागरों में पहुंचने से पहले ही अन्य नदियों में विलिन हो जाती हैं। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में कौन-सी नदी का प्रवाह होता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किस राज्य में बहती है कौन-सी प्रमुख नदी
| संख्या | राज्य या केंद्र शासित प्रदेश | नदी |
| 1 | दिल्ली | यमुना |
| 2 | आंध्र प्रदेश | गोदावरी व मूसी |
| 3 | गोवा | मांडवी |
| 4 | बिहार | गंगा |
| 5 | हरियाणा | यमुना |
| 6 | गुजरात | साबरमती |
| 7 | झारखंड | दामोदर, स्वर्णरेखा और गंगा |
| 8 | कर्नाटक | तुंग, पेन्ना, भद्र, तुंगभद्र और कावेरी |
| 9 | केरल | पंबा |
| 10 | मध्य प्रदेश | ताप्ती, चंबल, बेतवा, क्षिप्रा,नर्मदा, वाणगंगा, बीहर, मंदाकिनी व खान |
| 11 | महाराष्ट्र | कृष्णा, गोदावरी, तापी व पंचगंगा |
| 12 | नागालैंड | दीफू और धंसरी |
| 13 | ओडिसा | ब्रह्राणी और महानदी |
| 14 | पंजाब | सतलज |
| 15 | राजस्थान | चंबल व लूनी |
| 16 | सिक्किम | रानी छू |
| 17 | तमिलनाडू | अड्डयार, वेन्नार, वेगई,तंबरानी व कूम |
| 18 | उत्तर प्रदेश | यमुना, गंगा, गोमती, हिंडन व ताप्ती |
| 19 | उत्तराखंड | गंगा, यमुना, रामगंगा |
| 20 | पश्चिम बंगाल | गंगा, दामोदर और महानंदा |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation