This is an archived article last updated on Jul 3, 2025. The information may be outdated.

दुनिया में सबसे लंबे नाम वाला देश कौन-सा है और किस महाद्वीप में है स्थित?

Last Updated: Jul 3, 2025, 13:58 IST

दुनिया में सबसे लंबा आधिकारिक नाम यूनाइटेड किंगडम का है, जिसके नाम में कुल 56 अंग्रेजी अक्षर हैं। इसका पूरा नाम “यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड” (The United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland) है।

आइए देखते हैं दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले देशों की सूची और उनके नाम के पीछे का मतलब।
आइए देखते हैं दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले देशों की सूची और उनके नाम के पीछे का मतलब।

दुनिया में फिलहाल 195 देश हैं, जिनके नाम अलग-अलग अर्थ और इतिहास के साथ जुड़ा हुआ हैं। हर देश का आधिकारिक नाम उसके सामान्य रूप से इस्तेमाल होने वाले नाम से कहीं ज्यादा लंबे होता है. पुराने समय में भी साम्राज्य और राज्य अपने लंबे नामों के जरिए अपनी शक्ति और गौरव का प्रदर्शन करते थे। आज भी कई देशों के आधिकारिक नाम इतने लंबे हैं कि सुनकर हैरानी होती है। आइए देखते हैं दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले देशों की सूची और उनके नाम के पीछे का मतलब।

यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम

दुनिया में किस देश का नाम सबसे लंबा:

दुनिया में फिलहाल सबसे लंबा आधिकारिक नाम यूनाइटेड किंगडम का है, जिसके नाम में कुल 56 अंग्रेजी अक्षर हैं। इसका पूरा नाम “यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड” (The United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland) है। यह नाम 1707 में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के राजनीतिक एकीकरण के बाद अस्तित्व में आया था, जिसमें बाद में वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड भी शामिल हुए। आज भी यह नाम ब्रिटेन के ऐतिहासिक संघ और क्षेत्रों को दर्शाता है।

UK

ऑफिसियल नाम: The United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland
अक्षर संख्या: 56

महाद्वीप: यूरोप 

किरीबाती (Kiribati)

प्रशांत महासागर में बसा यह छोटा देश 12 जुलाई 1979 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ। अपनी स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिए इस छोटे से द्वीप देश ने खुद को एक भव्य और आत्मनिर्भर गणराज्य घोषित किया, जिसका नाम इसका प्रमाण है। 

आधिकारिक नाम: Independent and Sovereign Republic of Kiribati
अक्षर संख्या: 46

दुनिया में सबसे लंबे नाम वाले देश:

यहाँ दुनिया के 6 सबसे लंबे आधिकारिक नाम वाले देशों के नाम दिए गए है-

क्रमांक

सामान्य नाम

आधिकारिक नाम (English)

कुल अक्षर (अंग्रेजी)

1

यूनाइटेड किंगडम

The United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland

56

2

किरीबाती

Independent and Sovereign Republic of Kiribati

46

3

साओ टोमे एंड प्रिंसिपे

Democratic Republic of São Tomé and Príncipe

45

4

मैसेडोनिया

The Former Yugoslav Republic of Macedonia

41

5

उत्तर कोरिया

The Democratic People's Republic of Korea

41

6

इथियोपिया

Federal Democratic Republic of Ethiopia

40

साओ टोमे एंड प्रिंसिपे:

अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित यह द्वीप देश अपने लोकतांत्रिक शासन और द्वीप समूह के नाम से पहचाना जाता है। 

आधिकारिक नाम: Democratic Republic of São Tomé and Príncipe
अक्षर संख्या: 45

मैसेडोनिया:

यूगोस्लाविया के विघटन के बाद बने इस देश ने अपने नाम में अपने ऐतिहासिक संदर्भ को संजोए रखा है।

आधिकारिक नाम: The Former Yugoslav Republic of Macedonia
अक्षर संख्या: 41

उत्तर कोरिया:

 उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम सुनने में जितना लोकतांत्रिक लगता है, वास्तविकता में उतना ही उल्टा है। यह नाम अपने आप में एक राजनीतिक वक्तव्य भी है। 

आधिकारिक नाम: The Democratic People's Republic of Korea
अक्षर संख्या: 41

इथियोपिया:

इथियोपिया अपने संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नाम में समेटे हुए है, जो इसके विविध सामाजिक ताने-बाने को दर्शाता है।

आधिकारिक नाम: Federal Democratic Republic of Ethiopia
अक्षर संख्या: 40

किसी देश का आधिकारिक नाम केवल शब्दों का समूह नहीं होता, बल्कि उसमें उस देश का इतिहास, राजनीति और गौरव छिपा होता है। यही वजह है कि कुछ देशों ने अपने नाम इतने लंबे रखे हैं कि दुनिया इन्हें सिर्फ छोटे नाम से ही पुकारती है!

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

RailOne App से ट्रेन की इन Ticket Booking पर मिलेगी इतनी छूट! देखें डिटेल्स


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 3, 2025, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News