दुनिया के शीर्ष 10 सबसे युवा शतरंज ग्रैंड मास्टर

किसी शतरंज खिलाड़ी को ग्रैंड मास्टर बनने के लिए कम से कम 2500 “एलो रेटिंग” (Elo rating) प्राप्त करनी पड़ती है. अगस्त 2018 तक FIDE रेटिंग सूची में 1621 ग्रैंडमास्टर्स शामिल हैं, जिनमें से 1585 पुरुष और 36 महिलाएं हैं.  यूक्रेन के सर्गेई कारजाकिन विश्व के सबसे युवे शतरंज ग्रैंड मास्टर हैं उन्होंने यह ख़िताब सिर्फ 12 साल और 7 महीनों में प्राप्त किया था.वर्तमान में भारत के डी. गुकेश विश्व के दूसरे सबसे युवा शतरंज ग्रैंड मास्टर हैं.

Feb 13, 2019, 18:31 IST
D-Gukesh Youngest Grandmaster of India
D-Gukesh Youngest Grandmaster of India

शतरंज ग्रेंड मास्टर ख़िताब के बारे में;

शरतंज की दुनिया में किसी खिलाड़ी द्वारा प्राप्त किया जाने वाला सबसे बड़ा टाइटल है.  यह पुरस्कार शतरंज के सर्वोच्च शासी निकाय यानी ‘FIDE’ द्वारा दिया जाता है.

अगस्त 2018 तक FIDE रेटिंग सूची में 1621 ग्रैंडमास्टर्स शामिल हैं, जिनमें से 1585 पुरुष और 36 महिलाएं हैं. यह ख़िताब हासिल करना कितना कठिन इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व शतरंज संघ में जितने खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं उनमें से केवल 0.3% खिलाडियों को ही यह ख़िताब दिया गया है.

शतरंज ग्रेंड मास्टर बनने के लिए योग्यता;

किसी शतरंज खिलाड़ी को ग्रैंड मास्टर बनने के लिए कम से कम 2500 “एलो रेटिंग” (Elo rating) प्राप्त करनी पड़ती है. हालाँकि खिलाड़ी को अपना ख़िताब बनाये रखने के लिए यह रेटिंग बरक़रार रखना जरूरी नही है.

भारत के डी. गुकेश सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर बन चुके हैं. गुकेश ने 12 साल, 7 महीने, 17 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है. गुकेश से पहले; आर. प्रागनानंदा भारत में सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर थे, जिन्होंने 12 साल, 10 महीने, 13 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

ज्ञातव्य है कि भारत की ओर से पहले ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद थे.

आईसीसी क्रिकेट “हॉल ऑफ़ फेम” में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की सूची

आइये जानते हैं कि विश्व में सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी कौन हैं;

  खिलाड़ी का नाम

देश

उम्र

  1. सर्गेई कारजाकिन

 यूक्रेन

12 वर्ष ,7 महीने

  2. डी. गुकेश

 इंडिया

12 वर्ष,7 महीने, 17 दिन

  3. आर. प्रज्ञानानंद

 इंडिया

12 वर्ष ,10 महीने, 13 दिन

  4. नोडिरबेक अब्दुस्सातोरोव

 उज़्बेकिस्तान

13 वर्ष,1 महीने, 11 दिन

  5. परिमार्जन नेगी

 इंडिया

13 वर्ष,4 महीने, 22 दिन

  6. मैग्नस कार्लसन

 नॉर्वे

13 वर्ष, 4 महीने, 27 दिन

  7. वेई. यी.

 चीन

13 वर्ष, 8 महीने, 23 दिन

  8. बु. जियांग्झी

 चीन

13 वर्ष, 10 महीने, 13 दिन

  9. सैमुअल सीवियन

 अमेरिका

13 वर्ष, 10 महीने, 27 दिन

  10. रिचर्ड रैपॉर्ट

 हंगरी

13 वर्ष, 11 महीने,6 दिन

यह देखना दिलचस्प है कि सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंड मास्टर्स की शीर्ष 10 सूची में 3 भारतीय लड़के शामिल हैं. यह प्रगति भारत में लोकप्रिय होते खेलों की निशानी है. उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भारत और अधिक ग्रैंड मास्टर्स पैदा करेगा.

किसी शतरंज खिलाडी को ग्रेंड मास्टर कब कहा जाता है?

भारत के शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सूची

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News