लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को मिले कितने करोड़ वोट, यहां देखें

Jun 9, 2024, 10:52 IST

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो गया है। इस बार के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि, अलग-अलग राज्यों में भारत की प्रमुख पार्टियों को मिले कुल मतों के आंकड़े में बड़ा बदलाव देखा गया है। इस कड़ी में अलग-अलग पार्टियों को मिले वोटों के आंकड़े में भी बड़ा अंतर है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि इस लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिले हैं। 

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी होने के साथ ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व समाप्त हो गया है। सियासी रिंग में उम्मीदवारों ने चुनावी दांव-पेंच के साथ एक दूसरे को कड़ी टक्करी दी। इस बीच कई बड़े सूरमा धराशयी हुए, तो कुछ को संजीवनी मिली है।

इस बार के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि, अलग-अलग राज्यों में भारत की प्रमुख पार्टियों को मिले कुल मतों के आंकड़े में बड़ा बदलाव देखा गया है। इस कड़ी में अलग-अलग पार्टियों को मिले वोटों के आंकड़े में बड़ा अंतर है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि इस लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिले हैं। 

भाजपा को कितने मिले वोट

भाजपा इस बार के चुनाव में भी सबसे अधिक वोट हासिल करने वाली पार्टी बनी है। इस बार भाजपा को कुल 24 करोड़ वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा ने कुल 240 सीटों पर विजय हासिल की है। 

कांग्रेस को कितने मिले वोट

अब बात करें सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी यानि कि कांग्रेस की, तो कांग्रेस इस बार के चुनावी रण में 14 करोड़ के आंकड़े को छूने में कामयाब रही है। कांग्रेस ने कुल 99 सीटों पर जीत हासिल की है। 

समाजवाटी पार्टी को कितने मिले वोट

इस बार समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में संजीवनी मिली है। पार्टी ने प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन को वापस लेने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कुल 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। समाजवादी पार्टी को कुल 3 करोड़ लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

 

तृणमूल कांग्रेस को कितने मिले वोट

तृणमूल कांग्रेस भी इस बार पीछे नहीं है। पार्टी को कुल 3 करोड़ वोट मिले हैं, जो कि पार्टी पर लोगों के विश्वास को दर्शाते हैं।

तेलुगू देशम पार्टी

तेलुगू देशम पार्टी इस बार अधिक शक्तिशाली पार्टी बनी है। क्योंकि, गठबंधन के लिए पार्टी की ओर से भाजपा को समर्थन दिया गया है। पार्टी ने कुल 16 सीटें जीती हैं और पार्टी को कुल एक करोड़ 27 लाख लोगों का समर्थन मिला है।

जनता दल(यूनाइटेड)

जनता दल को इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल 12 सीटें मिले हैं। ऐसे में पार्टी को कुल 80 लाख लोगों ने वोट दिया है। जदयू गठबंधन सरकार के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।  

आम आदमी पार्टी 

आम आदमी पार्टी ने भी इस लोकसभा चुनावी समुद्र में बड़े नंबरों के साथ गोता लगाया है। पार्टी को कुल 71 लाख वोट मिले हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीती गईं पांच प्रमुख सीटें, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News