This is an archived article last updated on Aug 1, 2024. The information may be outdated.

मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें

Last Updated: Aug 1, 2024, 18:26 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। इन विशेषताओं में इनकी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक स्थल भी शामिल हैं। भारत के इन राज्यों में अलग-अलग नदियों का प्रवाह होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी
मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी

नदियां पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। ये एक तरफ जैव विविधता को बनाए रखती हैं, तो दूसरी तरफ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने काम करती हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो कि अलग-अलग नदियों का घर हैं।

भारत के मध्य में मध्य प्रदेश प्रमुख राज्य है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि कृषि के क्षेत्र में समृद्ध राज्यों में से एक है। यहां की कृषि में यहां की नदियों की भी अहम भूमिका है। राज्य में कई नदियों का उद्गम भी होता है, जो कि अलग-अलग राज्यों में प्रवाहित होती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी घाटियों की बात करें, तो ये नर्मदा, गोदावरी, माही, गंगा और ताप्ती हैं। प्रदेश में पूर्व से पश्चिम की ओर नर्मदा, माही और ताप्ती का प्रवाह है। वहीं, कूनो, चंबल, काली सिंध, केन, पार्वती, धसान, बेतवा और शिप्रा दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हैं और अंत में गंगा बेसिन में गिर जाती हैं। 

मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी

अब सवाल है कि मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि प्रदेश की सबसे लंबी नदी नर्मदा नदी है। 

कितनी लंबी है नर्मदा नदी

नर्मदा नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 1312 किलोमीटर लंबी है, जिसमें यह करीब 1077 किलोमीटर सिर्फ मध्य प्रदेश में ही अपना सफर पूरी करती है।

कहां से निकलती है नर्मदा नदी

नर्मदा नदी के उद्गम की बात करें, तो यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलने के बाद उत्तर और दक्षिण भारत के बीच पारंपरिक सीमा बनाती है। 

कितने राज्यों में बहती है नर्मदा नदी

नर्मदा नदी कुल तीन राज्यों में बहती है। यह मध्य प्रदेश से निकलती है। इसके बाद यह महाराष्ट्र और गुजरात में अपना सफर पूरा करते हुए अरब सागर में जाकर गिर जाती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 1, 2024, 18:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News