राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 3 लाख 42 हजार से अधिक वर्ग किलमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। साथ ही इसे वीरों की धरती के रूप में भी पहचान मिली है, जिसकी प्रमुख वजह यहां का राजपूताना वंश है, जिसने मुगलों से लोहा लिया था। राजस्थान में यूं, तो पानी की कमी है, लेकिन यहां कई नदियों का प्रवाह भी है, जिससे राज्य में सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी की भी आपूर्ति होती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Aug 2, 2024, 12:03 IST
राजस्थान की सबसे लंबी नदी
राजस्थान की सबसे लंबी नदी

राजस्थान क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। भारत का यह राज्य अपने गौरवशाली इतिहास के लिए विश्वविख्यात है। राज्य के समृद्ध इतिहास की वजह से इसे वीरों की धरती भी कहा जाता है, जहां के वीर सपूतों ने मुगलों से लोहा लिया था। हमने अक्सर किताबों में राजस्थान को सूखे के प्रदेश के तौर पर पढ़ा है।

हालांकि, यहां कई नदियों का प्रवाह भी होता है, जो कि राज्य में कृषि के साथ-साथ पीने के पानी के लिए भी उपयोगी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन-सी है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

राजस्थान की प्रमुख नदियां

राजस्थान के प्रमुख अपवाह तंत्र की बात करें, तो यहां माही नदी, लून नदी, साबरमती नदी, अनास नदी और जाखम नदी है। ये वे नदियां हैं, जो कि अरब सागर में गिरती हैं। वही, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों की बात करें, तो यह नदियां पार्वती, बाणगंगा, बनास, काली सिंध और बेड़च नदी है।

राजस्थान की सबसे लंबी नदी 

राजस्थान की सबसे लंबी नदी की बात करें, तो यह नदी चंबल नदी है। यह नदी मध्य प्रदेश में महू के दक्षिण में विंध्याचल में जनापाव से निकलती है। 

चंबल नदी की कुल लंबाई

चंबल की कुल लंबाई की बात करें, तो यह नदी 1024 किलोमीटर लंबी है। यह  नदी 370 किलोमीटर से अधिक का सफर राजस्थान में ही पूरा करती है।

कितने राज्यों में बहती है नदी 

अब सवाल है कि चंबल नदी कितने राज्यों में बहती है। यह नदी कुल तीन राज्यों में बहती है। यह मध्य प्रदेश से निकलकर राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में पहुंचती है और यहां पहुंचने के बाद यह इटावा के पास यमुना नदी में मिल जाती है। 

मगरमच्छों के लिए जानी जाती है चंबल नदी

आपको बता दें कि चंबल नदी मगरमच्छों के लिए जानी जाती है। इस नदी में काफी संख्या में घड़ियाल और मगरमच्छ मिलते हैं। यह नदी यमुना की प्रमुख सहायक नदी भी है। इस नदी के किनारे ही राजस्थान का प्रमुख शहर कोटा भी स्थित है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News