भारत में मराठा साम्राज्य अपने सैन्य रणनीति और साहस के लिए जाना जाता है। मराठा शासकों ने मुगलों के खिलाफ कई जंग लड़ी और भारतीय शौर्यता का परिचय दिया। भारत में अलग-अलग जगहों पर मराठा किले बने हैं, जो कि सैन्य रणनीति के साथ-साथ सुशासन और अद्भुत वास्तुकला का प्रतीक माने जाते हैं।
हाल ही में UNESCO ने मराठाओं के ‘मराठा मिलिट्री लेंडस्केप्स ऑफ इंडिया’ के तहत आने वाले कुल 12 किलों को UNESCO World Heritage List में शामिल किया है। इसके बाद यूनेस्कों की कुल साइटों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में मराठाओं के प्रमुख कौन-कौन-से किले हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्यों खबरों में हैं मराठा किले
हाल ही में यूनेस्कों द्वारा मराठा किलों का महत्त्व समझते हुए उन्हें विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। यह भारत के लिए गौरव का की बात है कि भारतीय साम्राज्य के किलों को यूनेस्कों की सूची में जोड़ा गया है। इससे पहले दिल्ली का लाला किला(2007) और आगरा किला(1983) भी इस सूची में अपनी जगह बना चुके हैं।
किन 12 किलों को UNESCO World Heritage List में किया गया शामिल
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में सांस्कृतिक श्रेणी के तहत बीते 11 जुलाई, 2025 को मराठा मिलिट्री लेंडस्केप्स ऑफ इंडिया के 12 किलों को शामिल किया गया है, जो कि इस प्रकार हैंः
-सालहेर किला
-शिवनेरी किला
-लोहागढ़ किला
-खंडेरी किला
-रायगढ़
-राजगढ़
-प्रतापगढ़
-सुवर्णादुर्ग
-पन्हाला किला
-विजयदुर्ग
-सिंधु दुर्ग
-जिंजी किला
तमिलनाडू में इकलौता किला
मराठा मिलिट्री के अमूमन सभी किले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के आसपास स्थित हैं। यहां कुल 11 प्रमुख किले हैं, जो कि महत्त्वपूर्ण स्थानों पर बने हुए हैं, जिनसे मराठाओं को व्यापार करने और सुरक्षात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद मिली। वहीं, जिंजी किला इकलौता किला है, जो कि तमिलनाडू में स्थित है।
क्यों खास है जिंजी किला
आपको बता दें कि तमिलनाडू के जिंजी किला को छत्रपति शिवाजी द्वारा भारत का अभेद्य किला कहा गया था। कहा जाता है कि इस किले पर कब्जा पाने के लिए मुगल शासक औरंगजेब ने करीब 8 सालों तक घेराबंदी की थी। यह कुल तीन पहाड़ियों को मिलाकर बना है, जिनमें राजगिरी, कृष्णागिरी और चंद्रायदुर्ग शामिल हैं।
किले का निर्माण 9वीं शताब्दी में कोंगी राजाओं द्वारा किया गया था। बाद में यहां चोल, पांड्या, विजयनगर साम्राज्य, मराठा, मुगल, कर्नाटक के नवाब, फ्रांसीसी और ब्रिटिश शासन रहा। यह किला मराठा-मुगल युद्ध में भी महत्त्वपूर्ण साबित हुआ था।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको बता दें कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन, एक साल में करता है इतने हजार करोड़ की कमाई
Comments
All Comments (0)
Join the conversation