This is an archived article last updated on May 15, 2024. The information may be outdated.

Most catches in ipl history: आईपीएल में सर्वाधिक कैच लेने वाला खिलाड़ी कौन है? (2008- 24)

Last Updated: May 15, 2024, 23:41 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान और पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन एमएस धोनी के नाम आईपीएल में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है. विकेटकीपरों सहित, सीएसके के दिग्गज एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में 150 के साथ सबसे अधिक कैच पकड़ने की सूची में सबसे ऊपर है. दिनेश कार्तिक 144 के साथ उनके पीछे हैं.   

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान और पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन एमएस धोनी के नाम आईपीएल में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है. एमएस धोनी लीग के इतिहास में 150 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. धोनी ने हाल ही में धर्मशाला में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ यह शानदार उपलब्धि हासिल की.    

पीबीकेएस के जितेश शर्मा का शून्य पर कैच लेते ही धोनी ने यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की. इसके साथ ही वह 150 आईपीएल कैच लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (144) इस सूची में धोनी से पीछे हैं.      

यह भी देखें: 

IPL 2024: आईपीएल में किसने फेंकी थी पहली गेंद, किसने लिया था पहला विकेट और किसने जड़ा था पहला छक्का

Most Sixes In IPL 2024: आईपीएल में चौकों-छक्कों की रेस में कौन सबसे आगे? देखें पूरी लिस्ट

150 आईपीएल कैच: 

Most catches in ipl history: एमएस धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रहे है. वहीं दिनेश कार्तिक की बात करें तो वह भी साल 2008 से ही आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे है. धोनी ने आईपीएल में अभी तक विकेट के पीछे 146 कैच पकड़े है वहीं एक फील्डर के तौर पर चार कैच पकड़े है. 

धोनी के टोटल शिकार की बात करें तो धोनी ने आईपीएल इतिहास में अभी तक विकेट के पीछे कुल 188 शिकार किये है. 

यह भी देखें:

[चेक] Most Runs In IPL 2024: दिलचस्प हो गयी है Orange Cap की रेस, Virat टॉप पर

ICC T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, कब और किससे है भारत का मैच देखें यहां

एमएस धोनी का रिकॉर्ड (विकेटकीपर):

मैच   263
सत्र  2008-2024  
पारी 256  
कुल डिसमिसल 188
कैच 146
स्टंप 42

नोट- धोनी ने एक फील्डर के तौर पर चार कैच पकड़े है. 

Most Catches in IPL आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी:

विकेटकीपरों सहित, सीएसके के दिग्गज एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में 150 के साथ सबसे अधिक कैच पकड़ने की सूची में सबसे ऊपर है. दिनेश कार्तिक 144 के साथ उनके पीछे हैं.

यह भी देखें: [Fast Update] IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें, KKR Qualify

रैंक 

खिलाड़ी

टीमें

कैच

1

एमएस धोनी

सीएसके, आरपीएसजी

150

2

दिनेश कार्तिक 

डीडी, जीएल, केएक्सआईपी, केकेआर, एमआई, आरसीबी

144

3

एबी डिविलियर्स

डीडी, आरसीबी

118

4

विराट कोहली

आरसीबी

113

5

सुरेश रैना 

सीएसके, जीएल

109

6

कीरोन पोलार्ड

एमआई

103

7

रविन्द्र जडेजा 

सीएसके, जीएल, केटीके, आरआर

102

8

रोहित शर्मा 

डेक्कन चार्जर्स, एमआई

101

9

शिखर धवन 

दिल्ली कैपिटल्स, डीडी, एमआई, पीबीकेएस, एसआरएच

99

10

रिद्धिमान साहा

सीएसके, जीटी, केएक्सआईपी, केकेआर, एसआरएच

92

10

रॉबिन उथप्पा

सीएसके, केकेआर, एमआई, पीडब्ल्यूआई, आरआर, आरसीबी

92

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कैच (आउटफील्डर) 

विकेटकीपरों को छोड़कर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में एक आउटफील्डर के रूप में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है.  कोहली ने 250 आईपीएल मैचों में 113 कैच पकड़े है. 

रैंक 

खिलाड़ी

टीमें

कैच

1

विराट कोहली

आरसीबी

113

2

सुरेश रैना 

सीएसके, जीएल

109

3

कीरोन पोलार्ड

एमआई

103

4

रविन्द्र जडेजा 

आरआर, सीएसके, जीएल

102

5

रोहित शर्मा 

डेक्कन चार्जर्स, एमआई

101

6

शिखर धवन 

दिल्ली कैपिटल्स, एमआई, पीबीकेएस, एसआरएच

99

7

एबी डिविलियर्स

दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी

90

8

डेविड वार्नर

दिल्ली कैपिटल्स, एसआरएच

86

9

मनीष पांडे

दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, एलएसजी, एमआई, पीडब्ल्यूआई, आरसीबी, एसआरएच

83

10

डीजे ब्रावो

सीएसके, जी.एल., एमआई

80

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 15, 2024, 23:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News