This is an archived article last updated on May 20, 2024. The information may be outdated.

Most Sixes In IPL 2024: आईपीएल में चौकों-छक्कों की रेस में कौन सबसे आगे? Sharma जी ऑन Top

Last Updated: May 20, 2024, 18:07 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 अब तक सनसनीखेज रहा है और 57 मैचों में ही 1000 से अधिक छक्के लग चुके है. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका था जब इतने छक्के लगे है. इस सीजन की बात करें तो सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड इस सीजन टूट गया है. साथ ही दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल भी बन गया है. SRH के अभिषेक शर्मा 41 छक्कों के साथ टॉप पर है, वहीं विराट कोहली 37 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है.

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड 
आईपीएल 2024 में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 अब तक सनसनीखेज रहा है और 57 मैचों में ही 1000 से अधिक छक्के लग चुके है. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतने छक्के लगे है. सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 13 मैचों में 41 छक्के लगाए हैं.

आईपीएल के हर सीजन में कई नए रिकॉर्ड बनते रहते है. इस सीजन की बात करें तो सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड इस सीजन टूट गया है. साथ ही दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल भी बन गया है. यहां हम इस सीजन अब तक लगे चौकों-छक्कों की बात करने जा रहे है.

यह भी देखें: IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें

शर्मा जी के नाम है सर्वाधिक छक्के:

ipl me sabse jyada six kiske hai इस सीजन सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा पावर हिटर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर है. वहीं विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ) 37 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है. LSG के पूरन तीसरे स्थान पर है. सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट नीचे दी गयी है. 

                                                                 

            आईपीएल 2024 में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड 

रैंक

बल्लेबाज़

6s

मैच

रन

1

अभिषेक शर्मा (SRH)

41

13

467

2

विराट कोहली (RCB)

37

14

708

3

निकोलस पूरन (LSG)

36

14

499

4

हेंरिक क्लासेन (SRH)

33

13

368

5

सुनील नारायण (KKR)

32

12

461

6

ट्रेविस हेड (SRH)

31

12

533

7

रियान पाराग (RR)

31

13

531

8

रजत पाटीदार (RCB)

31

14

361

9

जे फ्रेजर-मैकगर्क (DC)

28

9

330

10

शिवम दुबे (CSK)

28

13

389

Most sixes by a team in IPL 2024 सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम:

इस सीजन सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 160 छक्कों के साथ टॉप पर है. वहीं दूसरे स्थान की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 157 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है. 

3773 गेंदों में पूरे हुए थे 300 छक्के:

इस सीजन महज 3773 गेंदों में ही 300 छक्के लग चुके है. अभी लीग की शुरुआत ही है और ऐसा माना जा रहा है कि इस सीजन आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी टूट जाये. इससे पहले साल 2018 में 4578 गेंदों में 300 छक्के पूरे हुए थे. 

कितनी गेंदों में लगे 300 छक्के:

सीजन      गेंदें
2024 3773
2018 4578
2023 4729
2022 4877
2020 5041
2017 5089
2015 5283
2019 5841
2021 5850
2008 6361

यह भी देखें: IPL 2024: आईपीएल में किसने फेंकी थी पहली गेंद, किसने लिया था पहला विकेट और किसने जड़ा था पहला छक्का

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक चौके:

इस सीजन सर्वाधिक चौके के मामले में SRH के ट्रेविस हेड 61 चौकों के साथ टॉप पर है तो वहीं  CSK के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 59 चौके लगाकर दूसरे स्थान पर है.

वहीं आईपीएल इतिहास की बात करें तो क्रिस गेल के पास आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के हैं - 357, उसके बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा (261), और आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (251) हैं.

यह भी पढ़ें:

Lowest Team Score In IPL: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे छोटे टीम स्कोर कौन-से है?

Highest Team Score In IPL: आईपीएल इतिहास के 7 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन-से है?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 20, 2024, 18:07 IST

FAQs

  • आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने जड़े है?
    +
    आईपीएल 2024 में सर्वाधिक छक्के SRH के अभिषेक शर्मा ने जड़े है. शर्मा ने 13 मैचों में 41 छक्के जड़े है.
  • आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा चौके किसने लगाए?
    +
    आईपीएल 2024 में सर्वाधिक चौके जड़ने के मामले में SRH के ट्रेविस हेड सबसे आगे है. हेड ने 11 मैचों में 61 चौके जड़े है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News