This is an archived article last updated on Jul 14, 2024. The information may be outdated.

ये हैं भारत के 7 सबसे शांत शहर, यहां देखें सूची

Last Updated: Jul 14, 2024, 15:58 IST

जीवन में हर किसी व्यक्ति को शांति पसंद है, जिससे मन को स्थिर रखा जा सके। क्योंकि, मौजूदा समय में हर व्यक्ति शोर का शिकार है, जो कि कानों से होते हुए दिमाग तक पहुंचने पर परेशानी का सबब बनता है। यही वजह है कि इंसान किसी ऐसे स्थान की तलाश में रहता है, जहां उसे कुछ पल शांति के मिल सके और वह फिर से खुद को रिचार्ज कर सके। इसे देखते हुए हम इस लेख में भारत के 7 ऐसे शहरों के बारे में जानेंगे, जो कि साइलेंट सिटी के रूप में भी जाने जाते हैं। 

भारत के 7 सबसे शांत शहर
भारत के 7 सबसे शांत शहर

भारत विविधताओं का देश है, जहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं इसे अन्य देशों से विशेष बनाती हैं। यही वजह है कि भारतीय परंपराओं और यहां की शैली के विदेशी भी मुरीद हैं। इसके साथ-साथ भारतीय शहरों की विशेषताएं भी देशी-विदेशी सैलानियों को एकाएक अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

मौजूदा भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुकून के पल खोज रहा है, जिससे कुछ समय किसी शांत जगह पर रहकर खुद में फिर से ऊर्जा का संचार किया जा सके। भारत में इसके लिए यूं तो आपको सैकड़ों जगह मिल जाएंगी, लेकिन इनमें से भी कुछ जगह ऐसी हैं, जो कि प्राकृतिक छटां और शांती के लिए जाना जीती हैं। इन जगहों को हम भारत की साइलेंटी सिटी के रूप में भी जानते हैं। कौन-सी हैं ये जगह, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

कोडाइकनाल

यह एक हिल स्टेशन है, जो कि तमिलनाडू में पश्चिम घाट की ऊपरी पलानी पहाड़ियों में स्थित है। समुद्र तल से करीब 7200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन अपनी मनमोहक छटां और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। बरसात के दिनों में यहां का माहौल और भी खूबसूरत होता है।

साइलेंट वैली नैशनल पार्क

यह नेशनल पार्क केरल राज्य में स्थित है, जो कि भारत की सबसे शांत जगहों में से एक है। यह जगह कुल 200 किलोमीटर क्षेत्र में है, जिसमे आपको नदी और जंगल से गुजरने का अनुभव होगा। 

त्रिउंड

यह एक हिल स्टेशन है, जो कि हिमाचल प्रदेश राज्य में धौलाधार पर्वत की निचली घाटी में स्थित है। देशी-विदेशी सैलानियों के लिए यह पहली पसंद रहता है, जो कि हरी-भरी वादियों में सैलानियों को सुकून का अहसास कराता है।

कुर्ग

इस शहर को भारत का स्वर्ग भी कहते हैं, जहां से कावेरी नदी का उद्गम होता है। यहां कावेरी मंदिर भी है, जो कि लोगों की आस्था का केंद्र है। बरसात के दिनों में यहां की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। 

पहलगाम

अमरनाथ यात्रा के बीच रास्ते में आने वाला पहलगाम अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यह सबसे शांत जगहों में से एक है। इस जगह पर लिद्दर नदी का प्रवाह है।

हंपी

कर्नाटक राज्य की पहचान के रूप में जाना जाने वाला हंपी अपने पुराने मंदिरों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यहां आपको अलग ही शांति का अहसास होगा।

कास पठार

कास पठार स्थल महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित है। यहां के रंग-बिरंगे फूल वाले बाग और झील आपके मन को शांत के करने के लिए काफी हैं।

पढ़ेंः भारत के किस राज्य में पहली बार खेला गया था क्रिकेट मैच, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 14, 2024, 15:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News