This is an archived article last updated on Feb 20, 2024. The information may be outdated.

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट यहां देखें

Last Updated: Feb 20, 2024, 11:10 IST

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट क्रिकेट की दुनिया में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है. जहां पर अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है. बल्लेबाज जहां इस फॉर्मेट में लंबे लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते है तो वहीं गेंदबाज विकेट चटकाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते है. चलिये देखते है कि T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है. 

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

most wickets in T20I: T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट क्रिकेट की दुनिया में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है. जहां पर अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है. इस फॉर्मेट को बल्लेबाजों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल माना जाता है. इसके विपरीत दुनिया के कई गेंदबाज ऐसे भी है जिन्होंने इस फॉर्मेट में बड़े से बड़ा कमाल किये है. 

बल्लेबाज जहां इस फॉर्मेट में लंबे लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते है तो वहीं गेंदबाज विकेट चटकाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते है. चलिये देखते है कि T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है. 

टिम साउदी के नाम सबसे ज्यादा विकेट:

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली की लिस्ट में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 157 विकेट लिए है. साउदी के बाद बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन T20I इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.  

यह भी देखें:

 T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय:

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय की बात करें तो उसमें सबसे ऊपर यजुवेंद्र चहल का नाम आता है जिनके नाम 96 विकेट दर्ज है. वहीं भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज है जिनके नाम 90 विकेट दर्ज है.  

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

T20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालो की लिस्ट में टिम साउदी और शाकिब अल हसन के बाद अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का नाम आता है, जिन्होंने अभी तक कुल 130 विकेट लिए है. T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट नीचे दी गयी है-   

                                                                 T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

खिलाड़ी

स्पैन 

मैच 

पारी 

विकेट 

बेस्ट 

4/5 विकेट 

टीजी साउथी (न्यूजीलैंड)

2008-2023

122

119

157

5/18

1/2

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

2006-2023

117

115

140

5/20

5/2

ईस सोढ़ी (न्यूजीलैंड)

2014-2024

109

105

132

4/28

3/0

राशिद खान (अफगानिस्तान)

2015-2023

82

82

130

5/3

4/2

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

2006-2020

84

83

107

5/6

1/2

आदिल राशिद (इंग्लैंड)

2009-2023

104

100

107

4/2

2/0

एमजे सैंटनर (न्यूजीलैंड)

2015-2023

97

95

106

4/11

3/0

मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)

2015-2023

88

87

105

5/22

3/1

शादाब खान  (पाकिस्तान)

2017-2023

92

88

104

4/8

3/0

मार्क रिचर्ड अडायर (आयरलैंड)

2019-2023

74

74

102

4/13

3/0

वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

2019-2024

63

61

101

4/9

2/0

संदीप लामिछाने (नेपाल)

2018-2023

52

52

98

5/9

2/1

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

2006-2018

99

97

98

4/11

3/0

शेम ओबाडो नगोचे (केन्या)

2010-2023

81

79

96

4/14

3/0

यजुवेंद्र चहल (भारत)

2016-2023

80

79

96

6/25

2/1

क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)

2014-2023

88

87

96

4/6

3/0

बिलाल खान (ओमान)

2015-2023

64

63

92

4/19

3/0

हेनरी सेन्सेन्डो  (युगान्डा)

2019-2023

73

69

90

4/4

7/0

भुवनेश्वर कुमार (भारत)

2012-2022

87

86

90

5/4

3/2

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 20, 2024, 11:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News