हरियाणा राज्य देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। राज्य का कुल एरिया 44,212 वर्ग किलोमीटर है। यह कुल 4 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए देशभर में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, यहां का खान-पान देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का सबसे नया जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
हरियाणा के कुल एरिया की बात करें, तो यह 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त, यहां 73 उपमंडल, 93 तहसील, 142 विकासखंड, 10 नगर निगम और 46 नगर पालिका मौजूद हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला सिरसा है। यह जिला कुल 4277 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। यह जिला कुल 204 वर्ग किलोमीटर में है।
हरियाणा का सबसे नया जिला कौन-सा है
अब सवाल है कि हरियाणा का सबसे नया जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि हरियाणा का सबसे नया जिला चरखी दादरी है। यह जिला पहले भिवानी जिले में आता था, लेकिन साल 2016 में इसे भिवानी से अलग कर नए जिले के रूप में गठित किया गया।
क्या है चरखी दादरी के पीछे की कहानी
चरखी दादरी जिले का नाम चरखी और दादरी नामक गांव को मिलाकर बनाया गया है। दादरी शब्द दादर नामक झील से लिया गया है, जो कि मेंढकों से भरी हुई थी। संस्कृत में मेंढक को दादुर कहा जाता है। पहले दादरी जैसे अन्य स्थान भी शामिल थे। ऐसे में इस स्थान को अलग पहचान देने के लिए इसके नाम में चरखी जोड़ दिया जाता था, जिससे इसका नाम चरखी दादरी पड़ा।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्य्यन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है शहीदों की नगरी, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation