हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है शहीदों की नगरी, जानें

हरियाणा उत्तर-पश्चिम भारत में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक राज्य है। कृषि रूप से प्रधान यह राज्य अपने विविधता और गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को हम शहीदों की नगरी के रूप में भी जानते हैं, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

Nov 6, 2024, 17:51 IST
हरियाणा में शहीदों की नगरी
हरियाणा में शहीदों की नगरी

भारत के उत्तर-पश्चिम में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी  परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह राज्य न सिर्फ कृषि रूप से संपन्न राज्य है, बल्कि खेलों के इतिहास में भी इस राज्य का नाम स्वर्ण अक्षरों के साथ लिखा हुआ मिलता है।

वर्तमान में भी इस राज्य को खिलाड़ियों का राज्य कहा जाता है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को शहीदों की नगरी भी कहा जाता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा राज्य का गठन

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। दरअसल, इस राज्य का गठन भारत के 17वें राज्य के रूप में पंजाब राज्य से अलग कर किया गया था। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है, जो कि पंजाब राज्य की भी राजधानी है। 

हरियाणा में कुल जिले और मंडल 

हरियाण राज्य का कुल क्षेत्रफल कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का करीब 1.5 फीसदी है। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 93 उपमंडल आते हैं, जिनमें कुल 97 तहसील हैं। वहीं, यहां कुल 10 नगर निगम,  5 लोक सभा और 10 राज्य सभा सीटें मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त यहां कुल 91 विधानसभा सीटें मौजूद हैं। 

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा जिला है। यह जिला कुल 4276 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद है। यह जिला कुल 742.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला 

हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह 75.5 फीसदी दर्ज की गई थी। यहां सर्वाधिक साक्षर जिला गुरुग्राम है, तो न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है। 

इस जिले को कहा जाता है शहीदों की नगरी

अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले को शहीदों की नगरी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यह जिला झज्जर है। दरअसल, झज्जर जिले से कई युवा भारतीय सेना में शामिल हैं। वहीं, यहां के कई जवान शहीद हुए हैं, जिनमें कर्ण सिंह भी हैं, जो कि नौसेना के जवान थे और गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान शहीद हो गए थे।

कर्ण सिंह के अलावा कई अन्य जवान भी शहीद हुए हैं। ऐसे में इस जिले को शहीदों की नगरी कहा जाता है। 

पढ़ेंः दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों की सूची, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News