दुनिया में कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 हैं। प्रत्येक देश की भौगोलिक स्थिति अपने पर्यावरण, संस्कृति, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन और आर्थिक संरचना को प्रभावित करती है। देशों की भौगोलिक स्थिति केवल किसी देश का स्थान ही नहीं दर्शाती, बल्कि यह प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता, जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी तंत्र और मानव जीवन पर भी महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालती है।
आपने दुनिया के अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे बड़े देश कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यह है दुनिया का सबसे बड़ा देश
दुनिया के सबसे बड़े देश की बात करें, तो क्षेत्रफल के मामले में रूस शीर्ष स्थान पर आता है। इसका कुल एरिया 17,12,5000 वर्ग किलोमीटर है। रूस की राजधानी मास्को है। हाल ही में यहां 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भी आयोजन हुआ है।
कनाडा
कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 99,84,670 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। कनाडा की राजधानी ओटावा है।
चीन
चीन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 95,72,900 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। चीन की राजधानी बीजिंग है।
संयुक्त राज्य अमेरिका
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। इसका कुल एरिया 95,25,067 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी वाशिंगटन डीसी है।
ब्राजील
ब्राजील दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। इसका कुल एरिया 85,15,767 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी ब्रासिलिया है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़े देश और सबसे छोटा महाद्वीप है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 76,92,202 वर्ग किलोमीटर है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है।
भारत
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हमारा देश कुल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जो कि 3 लाख से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
अर्जेनटीना
अर्जेनटीना दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 27,80,400 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी ब्यूनर्स आयर्स है।
कजाखस्तान
कजाखस्तान दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 27,24,900 वर्ग किलोमीटर है। देश की राजधानी नूर-सुल्तान है।
अल्जीरिया
अल्जीरिया दुनिया का 10वां सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 23,81,741 वर्ग किलोमीटर है।
पढ़ेंः यह है भारत की पहली ‘AI City’, यहां जानें शहर से जुड़ी खास बातें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation