This is an archived article last updated on Oct 8, 2024. The information may be outdated.

Nobel Prize in Physics 2024: इस साल किस खोज के लिए दिया गया फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार? जानें

Last Updated: Oct 8, 2024, 16:58 IST

Nobel Prize in Physics 2024: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2024 से जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को सम्मानित किया गया है. उन्होंने विभिन्न उपकरणों के उपयोग से उन विधियों का विकास किया है जो मशीन लर्निंग के क्षेत्र में उपयोगी है. इस सम्मान के साथ उन्हें 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग ₹8.3 करोड़) की नकद राशि भी प्रदान की गई है.

Nobel Prize in Physics 2024: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2024 से जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को सम्मानित किया गया है.
Nobel Prize in Physics 2024: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2024 से जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को सम्मानित किया गया है.

Nobel Prize in Physics 2024: इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन हॉपफील्ड (John J. Hopfield) और ज्योफ्री हिंटन (Geoffrey E. Hinton) को प्रदान किया गया, जिसका ऐलान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम, स्वीडन में किया. इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने फिजिक्स के उपकरणों का उपयोग कर उन विधियों का विकास किया है, जो आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग का आधार हैं. जॉन हॉपफील्ड ने एक एसोसिएटिव मेमोरी बनाई, जो डेटा में तस्वीरों और अन्य पैटर्न को संग्रहीत और पुनर्निर्माण कर सकती है. 

वहीं दूसरी ओर, ज्योफ्री हिंटन ने एक ऐसी विधि का आविष्कार किया, जो स्वतः डेटा में गुणों की पहचान कर सकती है, जिससे यह तस्वीरों में विशिष्ट तत्वों की पहचान करने में सक्षम होती है. 

यह भी पढ़ें: Nobel Prize 2024: miRNA की खोज के लिए, इन दो वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग ₹8.3 करोड़) की नकद राशि भी प्रदान की जाती है जो स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत द्वारा वित्त पोषित है.  

118वीं बार भौतिकी में नोबेल पुरस्कार:

साल 1901 से 2024 के बीच 227 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 118 बार भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है. जॉन बार्डीन एकमात्र पुरस्कार विजेता हैं जिन्हें 1956 और 1972 में दो बार भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसका मतलब है कि कुल 226 व्यक्तियों को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है. अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

पिछले साल किसे मिला था अवार्ड: 

पिछले साल का नोबेल भौतिकी पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था. 2023 में नोबेल पुरस्कार भौतिकविदों एनी एल'हुइलियर, पियरे अगोस्टिनी, और फेरेंक क्राउज़ को इलेक्ट्रॉन्स पर उनके काम के लिए दिया गया था, जो परमाणुओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और रसायन, भौतिकी और प्रौद्योगिकी के लिए आवश्यक हैं.

यह भी पढ़ें: Haryana, J&K Election Result: हरियाणा में BJP आगे, विनेश फोगाट जीती, हर एक सीट का परिणाम यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 8, 2024, 16:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News