PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार! पहले कर लें ये 3 जरूरी काम, घर बैठे अपडेट होगी डिटेल्स
PM Kisan 24वीं किस्त के जारी होने से पहले पीएम किसान पोर्टल पर कुछ अपडेट हुए है, जिनकी जानकारी किसान भाइयों के पास होनी चाहिए, चाहे फिर वह मोबाइल अपडेट से जुड़ी बात हो या फिर कुछ और। चलिए इन अपडेट के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। हर किसान यही जानना चाहता है कि अगली किस्त उसके खाते में कब आएगी। हालांकि, अभी सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। लेकिन किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को एक बार अपना पीएम किसान रिकॉर्ड चेक जरूर कर लेना चाहिए।
यदि आपके पीएम किसान अकाउंट में कोई जानकारी अधूरी है, मोबाइल नंबर बदल गया है या योजना से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान नहीं मिल रहा है, तो इसके लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना है। पीएम किसान पोर्टल पर ही कई ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जिनका इस्तेमाल किसान घर बैठे कर सकते हैं।
रिकॉर्ड में जानकारी अधूरी है तो ऐसे करें ठीक
कई बार पीएम किसान के रिकॉर्ड में किसान की कुछ जरूरी जानकारी अधूरी रह जाती है। ऐसी स्थिति में Update Missing Information ऑप्शन काम आता है।
इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर यह विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके अपना रिकॉर्ड सर्च करें। इसके बाद स्क्रीन पर वह डिटेल्स दिखाई देगी, जिसे पूरा करना जरूरी है। मांगी गई डिटेल्स भरकर आप इसे ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर बदल गया है? तुरंत करें अपडेट
यदि आपने हाल ही में अपना मोबाइल नंबर बदला है या आधार से कोई नया नंबर लिंक कराया है, तो पीएम किसान रिकॉर्ड में भी मोबाइल नंबर अपडेट कर लेना बेहतर है।
इसके लिए पोर्टल पर Update Mobile Number विकल्प चुनना होगा। यहां आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर रिकॉर्ड सर्च करें। इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।
पात्र नहीं हैं तो पैसा वापस करने की भी सुविधा
यदि किसी व्यक्ति को बाद में पता चलता है कि वह पीएम किसान योजना का पात्र नहीं है, लेकिन उसके खाते में किस्त की राशि आ रही है, तो वह पैसा वापस कर सकता है। इसके लिए पोर्टल पर Online Refund की सुविधा दी गई है।
इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद Get OTP ऑप्शन पर जाना होगा। आगे की प्रक्रिया पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार पूरी की जा सकती है।
परेशानी हो तो अधिकारी की जानकारी भी मिलेगी
पीएम किसान से जुड़ी समस्या है और समाधान नहीं मिल रहा है तो किसान संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल पर Search your Point of Contact (POC) ऑप्शन दिया गया है।
राज्य स्तर के अधिकारी की जानकारी के लिए State Nodal Contact Detail और जिले से जुड़ी समस्या के लिए Search District Nodal विकल्प का उपयोग कर सकते है। इसमें राज्य और जिला चुनने के बाद संबंधित अधिकारी का नाम, फोन नंबर और ईमेल जैसी डिटेल्स मिल सकती है।
24वीं किस्त आने से पहले अपना पीएम किसान रिकॉर्ड एक बार जरूर चेक कर लें। यदि कोई डिटेल्स अधूरी है या मोबाइल नंबर बदल चुका है, तो उसे समय रहते ऑनलाइन अपडेट कर दें। 24वीं किस्त का पैसा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में आने की उम्मीद है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.