Rail यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब 4 नहीं, इतने घंटे पहले बनेगा फाइनल Reservation चार्ट
Railway Ticket Chart New Preparation Time: भारतीय रेलवे अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब ट्रेन के रवाना होने से 4 घंटे पहले नहीं बल्कि 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार होगा। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट का स्टेटस पहले ही पता चल जाएगी। साथ ही PRS सिस्टम को अपग्रेड कर बुकिंग क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।
भारतीय रेलवे अपनी टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन सिस्टम को और ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन सुधारों की समीक्षा करते हुए कहा कि रेलवे का टिकटिंग सिस्टम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसान और प्रभावी होनी चाहिए। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड ने चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड करने की योजना बनाई है।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
Bihar Voter लिस्ट 2025 में ऐसे Check करें अपना नाम, मोबाइल से करें Download
अब चार्ट 8 घंटे पहले होगा तैयार
Railway Ticket Chart Kab Banta Hai: अभी तक ट्रेनों के रवाना होने से 4 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार होता था, जिससे यात्रियों में अनिश्चितता बनी रहती थी। खासकर जो यात्री पास के कस्बों या गांवों से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने आते हैं, उनके लिए यह बड़ी परेशानी होती थी। अब रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव दिया है कि चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तैयार होगा। 1400 घंटे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही तैयार कर लिया जाएगा।
रेल मंत्री ने इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इससे वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर को अपनी सीट की स्थिति पहले ही पता चल सकेगी और वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी समय मिलेगा।
बुकिंग क्षमता में होगी बढ़ोतरी
रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड करने की भी तैयारी कर ली है। नया PRS पहले से 10 गुना ज्यादा लोड संभाल सकेगा। अभी तक एक मिनट में करीब 32,000 टिकट बुक होते हैं, लेकिन नया सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक करने की क्षमता रखेगा।
टिकट पूछताछ क्षमता भी होगी अपग्रेड
नए बदलावों के तहत, टिकट पूछताछ क्षमता भी 4 लाख से बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट हो जाएगी। नई प्रणाली में यूजर फ्रेंडली इंटरफेस होगा, जिसमें दिव्यांगजन, छात्र, मरीज आदि के लिए विशेष सुविधाएं शामिल होंगी। यात्री अपनी सीट का विकल्प चुन सकेंगे और किराया कैलेंडर भी देख पाएंगे।
The railway board has proposed preparing the reservation chart eight hours before the departure. For trains departing before 1400 hours, the chart will be prepared the previous day at 2100 hours. The new PRS (Passenger Reservation System) will allow over 1.5 lakh ticket bookings… pic.twitter.com/P1BVNDrahw
— ANI (@ANI) June 29, 2025
Tatkal टिकट के लिए अब ऑथेंटिकेशन जरुरी
IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 1 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट केवल ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही बुक कर पाएंगे। इसके लिए जुलाई के अंत से OTP आधारित ऑथेंटिकेशन लागू होगा। आधार या किसी भी मान्य सरकारी ID का इस्तेमाल कर यूजर की पहचान होगी। रेलवे की इस पहल से रेल यात्रियों का सफ़र और भी सहज होने वाला है।
Namo Bharat ट्रेन में छूट गया मोबाइल, लैपटॉप या पर्स? NCRTC की नई सुविधा से पाएं वापस!
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.