स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 26 अप्रैल 2021

Apr 26, 2021, 14:31 IST

जो उम्मीदवार विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए जागरण जोश हर रोज़ क्विज़ ला रहा है जो कि स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित है. ज्ञान को बढ़ाने के लिए हर उत्तर के साथ व्याख्या भी दी गई है. आइये क्विज़ हल करते हैं. 

Static GK and Current Events Quiz: 26 April 2021
Static GK and Current Events Quiz: 26 April 2021

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी को हल करें. क्विज़ को विशेष रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है.

1. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) कब मनाया जाता है?

A. 28 अप्रैल
B. 21 अप्रैल
C.  30 अप्रैल
D. 24 अप्रैल
Ans: D
व्याख्या: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है. पंचायती राज व्यवस्था महात्मा गांधी ने सरकार के विकेंद्रीकृत रूप में की थी जहाँ हर गाँव अपने मामलों के लिए जिम्मेदार होगा.

2. भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था (Three-tier Panchayati Raj system) को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा था?

A. केरल
B. उत्तर प्रदेश
C.  राजस्थान
D. आंध्र प्रदेश
Ans: C
व्याख्या: भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था (Three-tier Panchayati Raj system) को अपनाने वाला राजस्थान पहला भारतीय राज्य था.

3. विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) कब मनाया जाता है?

A. अप्रैल के पहले सोमवार
B. अप्रैल के अंतिम शनिवार
C. मई के पहले सप्ताह
D. अप्रैल के दूसरे सप्ताह
Ans: B
व्याख्या: विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है. 2021 में, 24 अप्रैल को मनाया गया।. विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2021 का थीम 'The Veterinarian Response to the Covid-19 Crisis' था.

4. हाइड्रोजन ईंधन कोशिकाएं (Hydrogen fuel cells) क्या उत्सर्जित करती हैं?

A. हाइड्रोजन
B. नाइट्रोजन
C. ऑक्सीजन
D.  पानी
Ans: D
व्याख्या: हाइड्रोजन ईंधन कोशिकाएं (Hydrogen fuel cells)  केवल पानी का उत्सर्जन करती हैं.

5. पहली ईंधन सेल (First fuel cell) का आविष्कार कब किया गया था?

A. 1932
B. 1829
C.  1839
D. 1992
Ans: C
व्याख्या: वेल्श वैज्ञानिक विलियम रॉबर्ट ग्रोव (Welsh scientist William Robert Grove) ने 1839 में ईंधन सेल का आविष्कार किया था, लेकिन 1960 के दशक तक इसका व्यावसायिक उपयोग नहीं किया गया था.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 23 अप्रैल 2021

6. USCIRF ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2021 (International Religious Freedom Report 2021) में भारत को किस सूची में डालने की सिफारिश की है?

A. विशेष रूप से चिंता का देश (Countries of Particular Concern)
B. विशेष वॉच सूची देशों (Special Watch List Countries)
C.  विशेष चिंता की इकाइयाँ (Entities of Particular Concern)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर संयुक्त राष्ट्र आयोग (United Nations Commission on International Religious Freedom, USCIRF) ने वर्ष 2020 में धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के कारण भारत को दूसरे वर्ष के लिए विशेष रूप से CPCs या  विशेष रूप से चिंता का देश  की सूची में डालने की सिफारिश की है.

7. COVID-19 वैक्सीन पंजीकरण 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ___ से शुरू होगा?

A. 26 अप्रैल 2021
B. 1 मई 2021
C. 28 अप्रैल 2021
D.  29 अप्रैल 2021
Ans: C
व्याख्या: सरकारी अधिकारियों के अनुसार, COVID-19 वैक्सीन पंजीकरण 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए Co-WIN App के माध्यम से 28 अप्रैल 2021 से शुरू होगा.

8. भारत में COVID-19 महामारी से लड़ने में मदद करने वाले संगठनों को Google द्वारा कितना अनुदान प्रदान किया गया है?

A. Rs. 100 crores
B. Rs. 108 crores
C. Rs. 135 crores
D. Rs. 235 crores
Ans: C
व्याख्या: Google के सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) ने भारत में चल रहे COVID-19 महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए 135 करोड़ रुपए की फंडिंग की घोषणा की है.

9. 93rd ऑस्कर इन मेमोरियम सेगमेंट (93rd Oscars In Memorium Segment) में किन भारतीय हस्तियों को याद किया गया?

A. ऋषि कपूर और इरफान खान (Rishi Kapoor and Irrfan Khan)
B. इरफान खान और भानु अथैया (Irrfan Khan and Bhanu Athaiya)
C. सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान (Sushant Singh Rajput and Irrfan Khan)
D.  ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत (Rishi Kapoor and Sushant Singh Rajput)
Ans: B
व्याख्या: 93वें अकादमी पुरस्कारों ने अभिनेता इरफान खान और ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को मेमोरियम सेगमेंट में श्रद्धांजलि दी.

10. कौन सा भारतीय राज्य अपने सभी नागरिकों को मुफ्त में COVID -19 से लड़ने के लिए टीकाकरण करेगा?

A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु 
C. असम
D. केरल
Ans: A
व्याख्या: राज्य मंत्री नवाब मलिक की घोषणा के अनुसार महाराष्ट्र अपने सभी नागरिकों को मुफ्त में COVID-19 से लड़ने के लिए टीकाकरण करेगा.

Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News