स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 4 मार्च 2021

Mar 4, 2021, 20:32 IST

सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें, जो आपकी परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे. ये प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC CSE, SSC CGL और NDA/NA, CDS इत्यादि को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं.

Static GK and Current Events Quiz: 4 March 2021
Static GK and Current Events Quiz: 4 March 2021

निम्नलिखित सामान्य ज्ञान प्रश्नों के उत्तर दें और अपनी तैयारी को बढ़ाएं. जैसे-जैसे विभिन्न सरकारी नौकरियों की परीक्षाएँ नज़दीक आ रही हैं, जागरण जोश आपके लिए  स्टेटिक और वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी ला रहा है. आइये इस लेख के माध्यम से प्रश्नोत्तरी को हल करें.

1. Sansad TV क्या है?

A. भारत की संसद के बाहर एक नई स्क्रीन लगाई गई है.
B. डीडी की जगह एक नया चैनल शुरू किया गया है.
C. लोकसभा और राज्यसभा टीवी के विलय से एक चैनल का गठन किया गया है.
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: संसद के दोनों सदनों, लोकसभा टीवी और राज्य सभा टीवी की कार्यवाही को दिखाने वाले दो टीवी चैनलों को विलय करने के आदेश पारित किए गए हैं. इसे Sansad TV कहा जाएगा.

2. Sansad TV के बारे में सही कथन चुनें.

1.  यह लोकसभा और राज्यसभा टीवी चैनलों के विलय से बना है.
2.  इसमें दो डिवीजन होंगे- Sansad TV 1 और Sansad TV 2
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: Sansad TV नाम से एक नया चैनल लोकसभा और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाया जाएगा. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को एक साथ प्रसारित करने के लिए इसे Sansad TV 1 और Sansad TV 2 में विभाजित किया जाना प्रस्तावित है.

3. विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) कब मनाया जाता है?

A. 1 मार्च
B. 2 मार्च
C. 3 मार्च
D. 4 मार्च
Ans. C
व्याख्या: पृथ्वी पर वनस्पतियों और जीवों के महत्व को उजागर करने के लिए 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) जाता है.

4.  विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) 2021 का थीम क्या है?

A. Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet
B. Sustaining all life on Earth
C. Sustaining People and Planet Earth
D. Forests sustaining people on Earth
Ans. A
व्याख्या: विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) 2021 का थीम Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet है.

5. निम्नलिखित में से विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के बारे में सही कथन चुनें.

1. 1973 में वन्य जीवों और वनस्पतियों (CITES) की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन के हस्ताक्षर का दिन था.
2. 3 मार्च को अपने 68वें सत्र में UNGA द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) घोषित किया गया.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly, UNGA) ने 20 दिसंबर, 2013 को अपने 68वें सत्र में 1973 में 3 मार्च को वन्य व्यापार और वनस्पतियों (CITES) के लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन के हस्ताक्षर के दिन के रूप में घोषित किया.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 3 मार्च 2021

6. शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) कब मनाया जाता है?

A. 2 मार्च
B. 3 मार्च
C. 23 फरवरी
D. 1 मार्च
Ans. D
व्याख्या:  शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) हर साल 1 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है ताकि किसी की उम्र, लिंग, जातीयता, त्वचा का रंग, ऊंचाई, वजन, इत्यादि के आधार पर भेदभाव न हो.

7. महिला दिवस (Women's Day) 8 मार्च को मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौन सा रंग महिलाओं का प्रतीक है?

A. गुलाबी
B. बैंगनी
C. लाल
D. सफेद
Ans. B
व्याख्या: महिला दिवस (Women's Day) महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. बैंगनी (Purple) एक ऐसा रंग है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का प्रतीक है.

8. पाई (Pi) का मान क्या है?

A. 3.44
B. 2.88
C. 3.14
D. 2.98
Ans. C
व्याख्या: पाई  एक गणितीय नियतांक है जिसका संख्यात्मक मान किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है.  पाई (Pi) का मान लगभग 3.14 होता है.

9. निम्नलिखित में से सही कथन चुनें.

1. अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस (World Happiness Day) 20 मार्च को वार्षिक रूप से मनाया जाता है.
2.  भूटान वह देश है जिसने वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2020 (World Happiness Index 2020) की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: हर साल 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस (World Happiness Day) मनाया जाता है. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2020 (World Happiness Index 2020) के अनुसार फिनलैंड (Finland) दुनिया का सबसे खुशहाल देश है यानी इस सूची में फिनलैंड (Finland) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

10. नागरिक अधिकार कार्यकर्ता वर्नोन जॉर्डन (Vernon Jordan) किस देश के नागरिक थे?

A. कनाडा (Canada)
B. अमेरीका (USA)
C. यूके (UK) 
D. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
Ans. B
व्याख्या: अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता वर्नोन जॉर्डन (Vernon Jordan) का 1 मार्च 2021 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News