This is an archived article last updated on Jun 25, 2024. The information may be outdated.

T20 World Cup 2024 IND vs AUS: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, अफगानिस्तान ने भी रचा इतिहास

Last Updated: Jun 25, 2024, 10:38 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. रोहित शर्मा के नेतृत्व में, भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है और ताकतवर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और जीत के साथ अपनी लय बनाए रखी है तो वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार के बाद इस मैच में उतरी थी लेकिन वापसी नहीं कर पायी. सेंट लूसिया में मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. विराट 0 पर हुए आउट लेकिन रोहित ने ताबड़तोड़ 92 रनों की पारी खेली. अंत में भारत ने 24 रनों की जीत के साथ सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली.  

IND vs AUS T20 World Cup 2024 मैच हाई लाइट्स
IND vs AUS T20 World Cup 2024 मैच हाई लाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. Super 8 का यह अहम मुकाबला डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेला गया. यह टूर्नामेंट का 51वें मुकाबला था. सेंट लूसिया में मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. विराट 0 पर हुए आउट लेकिन रोहित ने ताबड़तोड़ 92 रनों की पारी खेली. अंत में भारत ने 24 रनों की जीत के साथ सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

रोहित शर्मा के नेतृत्व में, भारत वर्तमान में टूर्नामेंट में अजेय है और ताकतवर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और जीत के साथ अपनी लय बनाए रखी. वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार के बाद इस मैच में भी हार गयी. जिसके बाद अफगानिस्तान की उमीद अब भी कायम है.  

यह भी देखें: IND vs ZIM: इन युवाओं को मिला जिम्बाब्वे का टिकट, शुभमन करेंगे लीड, देखें पूरी टीम 

IND vs ENG भारत सेमीफाइनल में पहुंचा:

भारत सेमी फाइनल में पहुंच गया है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया द्वारा 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल न किये जाने के साथ ही भारत नेट रन के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमी फाइनल में जगह बना ली है. भारत और इंग्लैंड दूसरे सेमी फाइनल में 27 जून को आपस में भिड़ेंगे.  

T20 वर्ल्ड कप 2024 Super- 8 पॉइंट टेबल:

T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table इस तालिका में T20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 समूहों की टीमें दिखाई गई हैं, जिनके प्रदर्शन आप यहां देख सकते है.

ग्रुप 1 टीम रैंकिंग

टीम

मैच

जीत

हार

NR

POINTS

NRR

भारत (Q)

3

3

0

0

6

2.017

ऑस्ट्रेलिया

3

1

2

0

2

-0.331

अफगानिस्तान (Q)

3

2

1

0

4

-0.65

बांग्लादेश

2

0

2

0

0

-2.489

ग्रुप 2 टीम रैंकिंग

टीम

मैच

जीत

हार

NR

POINTS

NRR

दक्षिण अफ्रीका (Q)

3

3

0

0

6

0.625

इंग्लैंड (Q)

3

2

1

0

4

1.992

वेस्ट इंडीज

3

1

2

0

2

+0.963

यूएसए

3

0

3

0

0

-3.906

(Q) = क्वालीफाई (सेमी फाइनल)

IND vs AUS टी20 विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर:

स्कोर खिलाड़ी बनाम वेन्यू
98 क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज़) भारत ब्रिजटाउन, 2010
92 रोहित शर्मा (भारत) ऑस्ट्रेलिया  ग्रोस आइलेट, 2024
88 क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज़) ऑस्ट्रेलिया  द ओवल, 2009
85 के विलियमसन (न्यूजीलैंड) ऑस्ट्रेलिया दुबई, 2021

IND vs AUS Latest Update किसने जीता टॉस?

सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले करेगी बल्लेबाजी. दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर  

IND vs AUS Latest Update मैच का ताजा हाल:

सेंट लूसिया में हाल ही में बारिश हो रही थी, लेकिन अभी के लिए मौसम साफ दिख रहा है. आगे कुछ बौछारें आने की संभावना है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए, खेल समय पर शुरू होने की उम्मीद है. खिलाड़ी वार्म-अप कर रहे हैं. स्टैंड्स धीरे-धीरे भरने लगे हैं, उम्मीद करते हैं कि मौसम खेल के दौरान ऐसा ही बना रहे.  latest अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी.

IND vs AUS बारिश बिगाड़ सकती है खेल:

सेंट लूसिया में बारिश की भी संभावना है ऐसे में भारत को कोई नुकसान नहीं होगा और भारत सेमीफाइनल में स्थान बना लेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा नहीं है.  Accuweather के अनुसार, सेंट लूसिया में पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के शुरू होने से पहले सुबह 10:30 बजे स्थानीय समय पर भारी बारिश होने की उम्मीद है.

IND vs AUS T20 World Cup 2024 मैच हाई लाइट्स:

टूर्नामेंट मैच नंबर 

51वां

बनाम 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

मैच डेट 

24 जून 2024

मैच टाइम (भारतीय समयानुसार)

शाम 8:00 बजे

वेन्यू 

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया

फील्ड अंपायर

रिचर्ड केटलबोरो और रिचर्ड इलिंगवर्थ

थर्ड अंपायर

माइकल गॉफ 

मैच रेफरी

जेफ क्रो

टॉस 

ऑस्ट्रेलिया, (गेंदबाजी चुनी)

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग 

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+ हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

यह भी देखें: 

Most Wickets In T20 World Cup 2024 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? यहां देखें पूरी लिस्ट

Most Runs In T20 World Cup 2024: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें यहां पूरी लिस्ट

 Pitch Report कैसी है पिच रिपोर्ट:

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर है. ऐसी पिच पर गेंदबाजों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. 

T20 World Cup में किसका पलड़ा भारी:

T20 World Cup में अब तक दोनों टीमें पांच बार आमने सामने हुई है जिसमें से भारत ने 3 बार तो ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार मुकाबला जीता है. 

कुल मैच 5
भारत जीता 3
ऑस्ट्रेलिया जीता 2

IND vs AUS T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच हुए अब तक के T20 मुकाबलों की बात करें तो भारत ला पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, भारत अभी तक 19 मैच जीत चुका है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को 11 मैचों में जीत मिली है- 

मैच 

31

भारत ने जीता 

19

ऑस्ट्रेलिया ने जीता 

11

रद्द 

0

बेनतीजा 

1

पहला मुकाबला 

22 सितम्बर 2007

आखिरी मुकाबला  

3 दिसंबर 2023

AUS vs IND Playing 11 कैसी होगी प्लेइंग 11

इस महत्वपूर्ण मैच में दोनों टीमें अपने बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरी है, जहां तक भारत का सवाल है रोहित की टीम अपने विजयी प्लेइंग 11 के साथ ही उतरी है. दोनों टीमों की प्लेइंग कैसी है आप नीचे देख सकते है- 

India Playing 11 भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह.

AUS Playing 11 ऑस्ट्रेलियाई टीम: 

ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.

Australia Squad ऑस्ट्रेलियाई टीम  

मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस.

India Squad भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल.

यह भी पढ़ें:

ICC T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप Super-8 शेड्यूल यहां देखें, कौन हुआ रेस से बाहर देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 25, 2024, 10:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News