विश्व के 10 सबसे बड़े द्वीपसमूह कौन से हैं?
किसी भी सागर या महासागर में स्थित द्वीपों की शृंखला को द्वीपसमूह कहते हैं। इस लेख में हम, सामान्य जागरूकता के लिए विश्व के दस सबसे बड़े द्वीपसमूह की सूची दे रहे हैं जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
किसी भी सागर या महासागर में स्थित द्वीपों की शृंखला को द्वीपसमूह कहते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं- महाद्वीपीय द्वीप और महासागरीय द्वीप। इस लेख में हम, सामान्य जागरूकता के लिए विश्व के दस सबसे बड़े द्वीपसमूह की सूची दे रहे हैं जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विश्व के 10 सबसे बड़े द्वीपसमूह (Archipelago)
1. मलय द्वीपसमूह
इस द्वीपसमूह को मलय वर्ल्ड, इंडो-आस्ट्रेलियाई द्वीपसमूह, ईस्ट इंडीज, नुसंतारा और मसाले का द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रफल के लिहाज़ से यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है और इस द्वीपसमूह में 25,000 द्वीप हैं।

क्षेत्रफल: 2,000,000 वर्ग किलोमीटर (770,000 वर्ग मील)
स्थान (कहा स्थित है): हिंदी / प्रशांत महासागर
जातीय समूह: मुख्य रूप से ऑस्ट्रोनेसियन , नेग्रिटो, पापुउंस और मेलानेशियन, प्रवासी चीनी, प्रवासी भारतीय
2. कनाडा के आर्कटिक द्वीपसमूह
यह आर्कटिक द्वीपसमूह के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है और इस द्वीपसमूह में 36, 563 द्वीप हैं।

क्षेत्रफल: 1,424,500 वर्ग किलोमीटर (550,000 वर्ग मील)
स्थान (कहा स्थित है): आर्कटिक महासागर
भूगोल से संबंधित सामान्य जानकारी
3. न्यू गिनिया द्वीपसमूह
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है।

क्षेत्रफल: 7, 86,000 वर्ग किलोमीटर
जातीय समूह: पापुअन और ऑस्ट्रोनेशियाई
स्थान (कहा स्थित है): प्रशांत महासागर
4. जापानी द्वीपसमूह
यह ज्वालामुखीय द्वीपसमूह है और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। इस द्वीपसमूह में 6,852 द्वीप हैं।

क्षेत्रफल: 377,944 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): प्रशांत महासागर
5. ब्रिटिश द्वीप
यह क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का पांचवां सबसे बड़ा द्वीपसमूह है और इस द्वीपसमूह में 5000 से अधिक द्वीप हैं। ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड इसी द्वीप समूह का हिस्सा हैं।

क्षेत्रफल: 315,134 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): अटलांटिक महासागर
जल निकासी व्यवस्था से संबंधित शब्दों की सूची
6. न्यूजीलैंड
यह विश्व का बारहवां सबसे बड़ा द्वीप है और छठा द्वीपसमूह है।

क्षेत्रफल: 268,021 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): प्रशांत महासागर
7. एंटिल्स
यह द्वीपसमूह कैरेबियन सागर के दक्षिण-पश्चिम, मेक्सिको की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और अटलांटिक महासागर के उत्तर-पूर्व में स्थित विश्व का सातवां सबसे बड़ा द्वीपसमूह है।

Source: www.rumshopryan.com
क्षेत्रफल: 210,000 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): कैरिबियन सागर
8. नोवाया ज़ेमल्या
यह द्वीपसमूह उत्तरी रूस के आर्कटिक में स्थित विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। यह दो प्रमुख द्वीपों सेवेर्नी (उत्तरी) और यूझनी (दक्षिणी) से मिलकर बना है जिन्हें संकीर्ण मटोच्किन जलडमरूमध्य पृथक करता है।

क्षेत्रफल: 90,650 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): आर्कटिक महासागर
9. स्वालबार्ड
आर्कटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है जिसे नार्वेजियन द्वीपसमूह भी कहते हैं।

क्षेत्रफल: 61,022 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): आर्कटिक महासागर
10. सेवेर्नाया ज़ेमल्या
यह रूसी आर्कटिक महासागर में स्थित विश्व का दसवां सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। इसे 1913 में खोजा गया था और 1933 में विश्व मानचित्र में शामिल किया गया, इस प्रकार अब तक का यह पृथ्वी पर ढूँढा गया अंतिम द्वीपसमूह है।

क्षेत्रफल: 37,000 वर्ग किलोमीटर
स्थान (कहा स्थित है): आर्कटिक महासागर
विश्व की प्रसिद्ध स्थानीय हवाओं की सूची
Image Source: freshtraveldestinations.com
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.