Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के प्रमुख चेहरे व उनकी शैक्षिक योग्यता, देखें लिस्ट

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को है। इसके बाद आगामी 8 फरवरी को चुनाव का परिणाम जारी होगा। इस लेख में हम दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार व उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में जानेंगे। 

Jan 29, 2025, 19:07 IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव आगामी 5 फरवरी को है। इसके बाद आगामी 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। इस बार दिल्ली का चुनावी रण बहुत ही सियासी है। क्योंकि, एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी अपनी पुरानी जमीन पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन के लिए लड़ेगी।

वहीं, भाजपा केंद्र के साथ-साथ देश की राजधानी में भी अपनी सरकार बनाने की कवायद करेगी। चुनावी मैदान में इस बार आप पार्टी की ओर से पुराने चेहरों के साथ-साथ नए चेहरों पर भी दांव लगाया गया है। ऐसे में इस लेख में हम आम आदमी पार्टी के कुछ प्रमुख चेहरे व उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में जानेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे व उनकी शैक्षिक योग्यता

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

मनीष सिसोदिया 

मनीष सिसोदिया ने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। बाद में वह सामाजिक कार्यों से जुड़े और राजनीति में सक्रिय हो गए।

अवध ओझा

अवध ओझा एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, करियर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे खासतौर पर यूपीएससी (IAS, IPS) परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं। उनकी शिक्षण शैली सरल और प्रेरणादायक होती है, जिससे वह छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

आतिशी 

आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आत्मा राम सनातन धर्म विद्यालय, दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने इतिहास में स्नातक (B.A.) – सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने शिक्षा में मास्टर डिग्री (M.Phil) प्राप्त की है। 

सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं और दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU), दिल्ली से बी.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद कुछ वर्षों तक सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में भी काम किया। बाद में वह राजनीति में सक्रिय हो गए और दिल्ली विधानसभा में विधायक बने।

गोपाल  राय

गोपाल राय आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.एससी. (कृषि) किया है। इसके बाद उन्होंने डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट किया।

दुर्गेश पाठक 

दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्होंने डीयू से अपनी शिक्षा पूरी की है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News