भारत विविधताओं का देश है, जहां विविधता सिर्फ संस्कृति और परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें आर्थिक रूप से भी यह विविधता देखने को मिलती है। कुछ राज्यों में प्रति व्यक्ति आय की वजह से यह विविधता अलग-अलग है।
इसके आधार पर हमें भारत के अमीर राज्यों का विश्लेषण भी देखने को मिलता है। इस कड़ी में क्या आप भारत के पांच सबसे अमीर राज्यों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दक्षिण भारत के पांच सबसे अमीर राज्य कौन-से हैं
प्राइम मिनिस्टर इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति आय को देखते हुए दक्षिण के पांच सबसे अमीर राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडू है। हालांकि, साल 1991 में यहां की प्रति व्यक्ति बहुत कम हुआ करती थी, लेकिन उदारीकरण व अन्य कारणों की वजह से इन राज्यों ने अच्छी खासी बढ़त हासिल की है।
आपको बता दें कि दक्षिण के पांच राज्य मार्च 2024 तक भारत के कुल 30 फीसदी सकल घरेलु उत्पाद(GDP) के लिए जिम्मेदार हैं।
भारत के पांच सबसे अमीर राज्य
भारत के पांच सबसे अमीर राज्यों की बात करें, तो ये दिल्ली(केंद्र शासित प्रदेश), तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा और तमिलनाडू है। ये राज्य प्रति व्यक्ति आय को देखते हुए सबसे अमीर हैं।
राज्य | 1960-61 | 2023-24 |
दिल्ली | 218.3% | 250.8% |
तेलंगाना | – | 193.6% |
कर्नाटक | 96.7% | 180.7% |
हरियाणा | 106.9% | 176.8% |
तमिलनाडू | 109.2% | 171.1% |
क्या है महाराष्ट्र की स्थिति
महाराष्ट्र की स्थिति की बात करें, तो यह भारत की जीडीपी में सहयोग करने वाला प्रमुख भागीदार रहा है। हालांकि, बीते एक दशक में इसमें गिरावट भी देखी गई है। भारत की जीडीपी में इसकी 15 फीसदी तक भागदारी देख गई है। हालांकि, अब यह 13.3 फीसदी है।
राष्ट्रीय औसत में हुई बढ़ोतरी
आपको बता दें कि बीते वर्षों में भारत में राष्ट्रीय औसत प्रति व्यक्ति आय में सुधार हुआ है। बीते 63 साल पहले यह 133.7 फीसदी से बढ़कर मार्च 2024 तक 150.7 फीसदी तक बढ़ी है।
क्या होती है प्रति व्यक्ति आय
प्रति व्यक्ति आय किसी भी देश में प्रति व्यक्ति औसत होती है। इसे निकालने के लिए किसी देश की राष्ट्रीय आय को उस देश की कुल आबादी से भाग दिया जाता है, जिससे प्रति व्यक्ति आय निकलती है। ऐसे में जितनी अधिक प्रति व्यक्ति आय होगी, वहां उतनी ही अमीरी होगी।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation