उत्तर प्रदेश भारत में अपनी अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यहां का समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत अपने अनूठेपन के लिए जाना जाते हैं। यह राज्य भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जो कि अलग-अलग जिलों में निवास करती है। वहीं, अलग-अलग जिले अलग-अलग मंडलों में आते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने मंडल हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। यहां सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। प्रदेश में कुल 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं।
अलग-अलग संभाग में विभाजित है प्रदेश
उत्तर प्रदेश अलग-अलग संभाग में विभाजित है। यहां वर्तमान में कुल चार संभाग हैं, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, रोहिलखंड और पूर्वांचल उत्तर प्रदेश है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बुंदेलखंड में भी आता है। औद्योगिक दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिक विकसित माना जाता है। वहीं, इसकी तुलना में पूर्वांचल का क्षेत्र कम विकसित क्षेत्र है।
क्या होता है मंडल
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि मंडल क्या होता है। दरअसल, राज्य अलग-अलग जिलों में विभाजित होते हैं। वहीं, प्रशासनित स्तर पर बेहतर व्यवस्था के लिए जिलों को जोड़कर एक जोन बनाया जाता है, जिसे हम मंडल के नाम से भी जानते हैं। एक मंडल में एक से अधिक जिले शामिल होते हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल कितने मंडल हैं
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने मंडल हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं। इन मंडलों के तहत उत्तर प्रदेश के 75 जिले आते हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल
अलीगढ़
आगरा
लखनऊ
आजमगढ़
कानपुर
गोरखपुर
चित्रकूट
झांसी
देवीपाटन
अयोध्या
बस्ती
बरेली
विंध्याचल
मुरादाबाद
मेरठ
प्रयागराज
वाराणसी
सहारनपुर
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है घाटों का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation